
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर तुलसी गबार्ड की टिप्पणी पर विवाद के बीच आई अमेरिका की प्रतिक्रिया
AajTak
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, अमेरिका किसी भी देश में अल्पसंख्यकों के प्रति हिंसा या असहिष्णुता की घटनाओं की निंदा करता है. बांग्लादेश में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरिम सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का स्वागत करते हैं. हम इस पर नजर रख रहे हैं.
बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा पर अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड की टिप्पणी के बाद व्हाइट हाउस ने बुधवार को अंतरिम सरकार द्वारा सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों का स्वागत किया है.
व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका ने एशियाई राष्ट्र की अंतरिम सरकार द्वारा सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों का स्वागत किया है.
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'अमेरिका किसी भी देश में अल्पसंख्यकों के प्रति हिंसा या असहिष्णुता की घटनाओं की निंदा करता है.'
'हम रख रहे हैं नजर'
उन्होंने कहा, 'हम किसी भी देश में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों के प्रति हिंसा या असहिष्णुता की घटनाओं की निंदा करते हैं और बांग्लादेश में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरिम सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का स्वागत करते हैं. हम इस पर नजर रख रहे हैं. हम यही उम्मीद करते हैं. और ये जारी रहेगा.'
'अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की निंदा'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









