
बांग्लादेश: बड़े आंदोलन की तैयारी में शेख हसीना की पार्टी, फरवरी में सड़कों पर उतरेगी अवामी लीग
AajTak
आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतें, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को अवामी लीग अपने आंदोलन के माध्यम से उजागर करना चाहती है. इसके साथ ही, पार्टी ने राजनीतिक संबद्धता के आधार पर नागरिकों की हत्या और हमलों तथा न्यायपालिका और कानून प्रवर्तन के राजनीतिकरण की निंदा की है.
बांग्लादेश में अवामी लीग सरकार के सत्ता से बेदखल होने के छह महीने बाद, देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है. अवामी लीग ने मौजूदा यूनुस सरकार को 'अवैध और असंवैधानिक' करार देते हुए मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे की मांग के साथ अगले महीने से एक बड़े जन आंदोलन की घोषणा की है.
अवामी लीग ने जमीनी कार्यकर्ताओं से की अपील
अवामी लीग ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, 'यूनुस के गैर-निर्वाचित शासन के केवल छह महीनों में ही बांग्लादेश पूरी तरह अराजकता में डूब गया है. यह मुल्क अब एक विफल राज्य बनने की कगार पर खड़ा है, जहां मानवाधिकारों, समानता और सार्वजनिक सुरक्षा का कोई सम्मान नहीं रह गया है.'
पार्टी ने अपने जमीनी कार्यकर्ताओं से यूनुस सरकार के 'कुशासन' और 'धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों पर हमलों और धार्मिक भेदभाव को सरकार की ओर से दिए जा रहे संरक्षण' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है.
पार्टी ने जारी किया आंदोलन का शेड्यूल
आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतें, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को अवामी लीग अपने आंदोलन के माध्यम से उजागर करना चाहती है. इसके साथ ही, पार्टी ने राजनीतिक संबद्धता के आधार पर नागरिकों की हत्या और हमलों तथा न्यायपालिका और कानून प्रवर्तन के राजनीतिकरण की निंदा की है.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









