
बांग्लादेश: छात्र नेता नाहिद इस्लाम का अंतरिम सरकार से इस्तीफा, शेख हसीना को हटाने में थी अहम भूमिका
AajTak
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने अंतरिम सरकार से इस्तीफा दे दिया है. इस्लाम ने यूनुस को लिखे अपने पत्र में लिखा है, 'वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्र और उसके लोगों के हित में मुझे देश में छात्र आबादी के साथ खड़ा होना चाहिए. इसलिए मुझे लगता है कि मुझे अपना इस्तीफा दे देना चाहिए.'
बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के सलाहकार और छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने अपना नया राजनीतिक संगठन शुरू करने की चर्चाओं के बीच मोहम्मद यूनुस सरकार से इस्तीफा दे दिया है. इस्लाम ने मंगलवार दोपहर को यूनुस से उनके ऑफिस में मुलाकात की और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंप दिया.
इस्लाम ने यूनुस को लिखे अपने पत्र में लिखा है, 'वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्र और उसके लोगों के हित में मुझे देश में छात्र आबादी के साथ खड़ा होना चाहिए. इसलिए मुझे लगता है कि मुझे अपना इस्तीफा दे देना चाहिए.'
नाहिद इस्लाम ने ये फैसला छात्र नेताओं द्वारा एक नया राजनीतिक संगठन शुरू करने की चर्चाओं के बीच लिया है. नाहिद को पिछले साल दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सलाहकार के रूप में मोहम्मद यूनुस सरकार में शामिल किया गया था.
बताया जा रहा है कि शेख हसीना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्र अपनी नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने का प्लान बना रहे हैं. बुधवार को छात्र नेता एक कार्यक्रम में अपनी नई पार्टी की शुरुआत कर सकते हैं.
इस्लाम करेंगे पार्टी का नेतृत्व!
जानकारी के अनुसार, छात्र नेता और अंतरिम सरकार में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले नाहिद इस्लाम संयोजक के रूप में नई पार्टा का नेतृत्व करेंगे. साथ ही उन्होंने पिछले दिनों साफ कर दिया था कि अगर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए पार्टी बनानी पड़ी तो वह पार्टी का गठन करेंगे.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










