
बांग्लादेश चुनाव को शेख हसीना ने बताया गैरकानूनी, उठाईं ये 6 मांग
AajTak
बांग्लादेश में गुरुवार को अहम आम चुनाव के तहत लोगों ने नई सरकार चुनने के लिए मतदान किया. यह चुनाव उस अंतरिम प्रशासन को बदलने के लिए कराया गया, जिसने अगस्त 2024 में अवामी लीग सरकार के पतन के बाद सत्ता संभाली थी.
बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के बीच अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी, अवैध और असंवैधानिक करार दिया है. शेख हसीना ने चुनाव के बहिष्कार के लिए देश की जनता, खासकर महिलाओं, अल्पसंख्यक समुदायों और समर्थकों का आभार जताया और अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के आरोप लगाए.
दरअसल, बांग्लादेश में गुरुवार को अहम आम चुनाव के तहत लोगों ने नई सरकार चुनने के लिए मतदान किया. यह चुनाव उस अंतरिम प्रशासन को बदलने के लिए कराया गया, जिसने अगस्त 2024 में अवामी लीग सरकार के पतन के बाद सत्ता संभाली थी. 13वें संसदीय चुनाव के तहत देश के 300 में से 299 संसदीय क्षेत्रों में सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया गया. एक संसदीय सीट पर उम्मीदवार की मौत के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया. मतदान के साथ ही 84 सूत्रीय सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह भी कराया गया.
यह चुनाव मुख्य रूप से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच सीधी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है. वहीं, मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने पिछले वर्ष अवामी लीग को भंग कर दिया था और उसे चुनाव लड़ने से रोक दिया था.
'यूनुस ने गैरकानूनी तरीके से सत्ता हथियाई'
इसी बीच शेख हसीना ने जारी बयान में कहा कि यूनुस ने गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से सत्ता हथियाई है और उनके नेतृत्व में कराया गया चुनाव जनता के मतदान अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह चुनाव पहले से ही योजनाबद्ध धोखा था, जिसमें अवामी लीग और मतदाताओं को बाहर रखकर चुनाव कराया गया.
शेख हसीना ने दावा किया कि 11 फरवरी की शाम से ही मतदान केंद्रों पर कब्जा, गोलीबारी, वोट खरीदने के लिए धन का इस्तेमाल, बैलेट पेपर पर जबरन मुहर लगाने और एजेंटों से परिणाम पत्रों पर हस्ताक्षर कराने जैसी घटनाएं शुरू हो गई थीं. उन्होंने कहा कि 12 फरवरी की सुबह देशभर में मतदान प्रतिशत बेहद कम रहा और कई मतदान केंद्र पूरी तरह खाली रहे.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








