
बांग्लादेश: खालिदा जिया ने कल ही चुनाव के लिए किया था नामांकन, आज सुबह निधन, 1 महीने से वेंटिलेटर पर थीं
AajTak
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया है. उनकी तरफ से कल दोपहर ही चुनाव का नामांकन किया था. इस बीच, आज सुबह 6 बजे मौत की खबर आई. बांग्लादेश में इस समय चुनावी माहौल है. यहां की राजनीति में यह सिर्फ एक संयोग नहीं, बल्कि एक ऐसा मोड़ है जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है.
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अध्यक्ष खालिदा जिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया. वे 80 साल की थीं. लंबे समय से बीमार चल रहीं खालिदा जिया की मौत ऐसे वक्त पर हुई है, जब ठीक एक दिन पहले उनकी ओर से चुनावी नामांकन दाखिल किया गया था. इस घटनाक्रम ने बांग्लादेश की राजनीति में हलचल मचा दी है.
BNP प्रमुख खालिदा जिया का मंगलवार सुबह करीब 6 बजे निधन हो गया. पार्टी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उनकी मौत की पुष्टि की. डॉक्टरों के मुताबिक, खालिदा जिया लंबे समय से उम्र से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं.
डॉक्टरों ने बताया कि खालिदा जिया को लीवर सिरोसिस की गंभीर समस्या थी. इसके अलावा उन्हें गठिया, डायबिटीज और छाती व दिल से जुड़ी परेशानियां भी थीं. उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी.
खालिदा जिया का इलाज ढाका के एवरकेयर अस्पताल में चल रहा था. 23 नवंबर से वह अस्पताल में भर्ती थीं. 11 दिसंबर को उनकी हालत बेहद नाजुक होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. दो दिन पहले उनके निजी डॉक्टर ने बताया था कि उनकी स्थिति बेहद गंभीर है.
BNP की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सोमवार देर रात से ही खालिदा जिया की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी थी. उन्हें बेहतर इलाज के लिए लंदन ले जाने की तैयारी भी की गई थी. कतर से एक विशेष विमान को स्टैंडबाय पर रखा गया था, लेकिन मेडिकल बोर्ड ने अस्पताल से एयरपोर्ट ले जाने की अनुमति नहीं दी.
कल भरा नामांकन...

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









