
बांग्लादेश को 17 अरब रुपये की मदद देगा अमेरिका, US डेलिगेशन से मिले मोहम्मद यूनुस
AajTak
रविवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और बांग्लादेश के पुनर्निर्माण, महत्वपूर्ण सुधारों को पूरा करने और चोरी की गई संपत्तियों को वापस लाने के लिए अमेरिका से समर्थन मांगा.
अमेरिका बांग्लादेश को 202.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 17 अरब रुपये) की सहायता प्रदान करेगा. इसका उद्देश्य दक्षिण एशियाई देश में विकास को आगे बढ़ाना, युवाओं को सशक्त बनाना, लोकतंत्र को मजबूत करना, स्वास्थ्य में सुधार और लोगों के लिए व्यापार और आर्थिक अवसरों का विस्तार करना है. अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी.
बांग्लागेश के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इकोनॉमिक रिलेशन डिविजन के अतिरिक्त सचिव एकेएम शहाबुद्दीन और यूएसएआईडी के मिशन निदेशक रीड जे एस्क्लिमन ने अपनी-अपनी सरकारों की ओर से ढाका में 'द डेवलपमेंट ऑब्जेक्टिव ग्रांट एग्रीमेंट (डीओएजी)' के छठे संशोधन पर हस्ताक्षर किए.
954 मिलियन डॉलर के लिए प्रतिबद्ध अमेरिका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समझौते के तहत, यूएसएआईडी बांग्लादेश को उसके तीन क्षेत्रों सुशासन, सामाजिक, मानवीय और आर्थिक अवसरों के लिए 202.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुदान प्रदान करेगा.
27 सितंबर, 2021 को बांग्लादेश और यूएसएआईडी के बीच 2021-2026 की अवधि के लिए एक नए DOAG पर हस्ताक्षर किए गए थे. DOAG को लागू करके, USAID कुल 954 मिलियन डॉलर का योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक अब तक 5वें संशोधन तक, यूएसएआईडी ने बांग्लादेश को 425 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रदान किए हैं.
अमेरिकी डेलिगेशन से मिले यूनुस

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









