
बांग्लादेश को दी जाने वाली मदद रोकेगा अमेरिका, जानें ट्रंप का ये कदम यूनुस सरकार के लिए कितना बड़ा झटका
AajTak
बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में अमेरिकी निवेश हमेशा अहम रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 तक बांग्लादेश में अमेरिका का कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) लगभग 3 बिलियन डॉलर था. अमेरिकी कंपनियां बांग्लादेश के कपड़ा, ऊर्जा, कृषि, और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में प्रमुख निवेशक हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बांग्लादेश को दी जाने वाली सभी तरह की मदद को बंद करने का फैसला लिया है. जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) ने बांग्लादेश में अपनी सभी परियोजनाओं को बंद करने की बात कही है. अमेरिका का ये कदम बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से अर्थव्यवस्था लगातार बदतर होती जा रही है. लोग बेरोजगारी के संकट से जूझ रहे हैं.
बांग्लादेश में कितना है अमेरिका का निवेश
बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में अमेरिकी निवेश हमेशा अहम रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 तक बांग्लादेश में अमेरिका का कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) लगभग 3 बिलियन डॉलर था. अमेरिकी कंपनियां बांग्लादेश के कपड़ा, ऊर्जा, कृषि, और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में प्रमुख निवेशक हैं. अमेरिका के प्रमुख निवेश क्षेत्रों में वस्त्र उद्योग सबसे प्रमुख है, क्योंकि बांग्लादेश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा वस्त्र निर्यातक देश है और अमेरिका इसके सबसे बड़े बाजारों में से एक है.
अमेरिकी कंपनियों ने बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग में बड़े पैमाने पर निवेश किया है. इसके चलते बांग्लादेश में लाखों की संख्या में लोगों को रोजगार भी मिले हैं. 2020 में बांग्लादेश के वस्त्र निर्यात का लगभग 20% हिस्सा अमेरिका को गया था.
इसके अलावा अमेरिका की कंपनियों का बांग्लादेश के ऊर्जा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी और वित्तीय सेवाओं में भी बड़ा निवेश है. अमेरिकी कंपनियों का निवेश बांग्लादेश के ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाता है. दरअसल, अमेरिका का निवेश बांग्लादेश के विकास में योगदान देता रहा है. यह बांग्लादेश की विदेशी मुद्रा कमाने की क्षमता को भी बढ़ाता है.
अमेरिका के बांग्लादेश से हाथ खींचने से क्या होगा

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







