
बांग्लादेश के पहले हिंदू चीफ जस्टिस को 11 साल जेल की सजा, जानें पूरा मामला
AajTak
ढाका के स्पेशल जज-4 शेख नजमुल आलम ने पूर्व चीफ जस्टिस को सजा सुनाई. सुरेंद्र कुमार अब अमेरिका में रहते हैं. सुरेंद्र कुमार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई. वहीं, विश्वास घात करने के मामले में उन्हें चार साल की सजा सुनाई गई. ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल की सजा अलग-अलग चलेगी.
बांग्लादेश की एक कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व जज सुरेंद्र कुमार सिन्हा को 11 साल की सजा सुनाई. सुरेंद्र कुमार बांग्लादेश के पहले हिंदू चीफ जस्टिस हैं. सुरेंद्र कुमार को यह सजा भ्रष्टाचार से जुड़े दो मामलों में सुनाई गई. ढाका के स्पेशल जज-4 शेख नजमुल आलम ने पूर्व चीफ जस्टिस को सजा सुनाई.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











