
'बांग्लादेश के दुश्मन को...', विपक्षी बीएनपी ने शेख हसीना को लेकर भारत से की ऐसी मांग
AajTak
बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी ने भारत से शेख हसीना को लेकर बड़ी मांग कर दी है. बीएनपी ने कहा है कि भारत को शेख हसीना को वापस भेज देना चाहिए ताकि उन पर मुकदमे चलाए जाएं.
बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है. बीएनपी का कहना है कि उन्हें प्रत्यर्पित किया जाए ताकि वो देश वापस आकर हत्या और दूसरे मुकदमों का सामना करें.
बांग्लादेश में हिंसक छात्र आंदोलन के मद्देनजर शेख हसीना 5 अगस्त को बांग्लादेश छोड़ भारत आ गई थीं. एक महीने तक चले प्रदर्शनों में 450 लोगों की मौत हो गई जिसे लेकर अब शेख हसीना के खिलाफ तीन जांच शुरू की गई हैं.
भारत में रह रहीं शेख हसीना को लेकर बांग्लादेश में बार-बार ये मांग उठ रही है कि उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जाए. बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरूल इस्लाम आलमगीर ने भारत से कहा है, 'हमारी मांग है कि आपको उन्हें कानूनी तरीके से बांग्लादेश की सरकार को सौंप देना चाहिए.'
आलमगीर ने कहा कि भारत ने हसीना को शरण दे रखी है जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता से मेल नहीं खाता है. उन्होंने कहा, 'वहां रहते हुए उन्होंने (हसीना ने) बांग्लादेश में हुए कई आंदोलनों को दबाने के लिए षड्यंत्र रचे हैं.'
बीएनपी महासचिव आलमगीर ने आरोप लगाया कि शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग नई दिल्ली में छात्रों की जीत को झूठ साबित करने का षड्यंत्र रच रही है.
उन्होंने कहा, 'मैं मजबूती से यह बात कह रहा हूं और हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि बांग्लादेश की दुश्मन को शरण देने के लिए भारत को हमारे लोगों का प्यार नहीं मिलेगा.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









