
बांग्लादेश की सत्ता से कंट्रोल नहीं छोड़ेंगे यूनुस? दावों पर खुद बताया सच
AajTak
बांग्लादेश में अगस्त 2024 के तख्तापलट के बाद 12 फरवरी को आम चुनाव हो रहे हैं. यूनुस ने चुनाव के बाद सत्ता निर्वाचित सरकार को सौंपने का आश्वासन दिया है और सभी से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की है.
बांग्लादेश में गुरुवार को आम चुनाव हो रहे हैं. अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद देश की कमान एक अंतरिम सरकार के हाथ में है जिसका नेतृत्व नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि चुनाव के बाद सरकार में यूनुस का क्या रोल होगा. इन सवालों पर यूनुस ने कहा है कि वो चुनाव के बाद देश की कमान निर्वाचित सरकार के हाथों में सौंप देंगे. वोटिंग से पहले देश के नाम एक संबोधन में यूनुस ने कहा, 'हम पूरी खुशी और गर्व के साथ देश की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित सरकार को सौंप देंगे… और अपने-अपने कामों में लौट जाएंगे. हम उस शुभ घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.'
12 फरवरी को हो रहा चुनाव बांग्लादेश के भविष्य के लिए निर्णायक पल माना जा रहा है. शेख हसीना के जाने के बाद से ही देश उथल-पुथल से गुजर रहा है. माना जा रहा है कि चुनाव राजनीतिक स्थिरता ला सकता है.
यूनुस ने और क्या कहा?
देश के नाम संबोधन में यूनुस ने बांग्लादेशी नागरिकों से बिना डर के वोटिंग में भाग लेने की अपील की. उन्होंने उन अफवाहों को 'निराधार प्रोपेगेंडा' बताया जिनमें कहा जा रहा है कि अंतरिम सरकार सत्ता से चिपकी रह सकती है.
उन्होंने कहा, 'हर राष्ट्र के जीवन में कुछ दिन ऐसे आते हैं जब राज्य की दिशा, लोकतंत्र का चरित्र और स्थिरता तथा आने वाली पीढ़ियों का भाग्य तय होता है, जिनका दूरगामी असर होता है.'
यूनुस ने राजनीतिक दलों से भी अपील की कि उनके नेता और समर्थक डराने-धमकाने, हिंसा या वोटिंग की प्रक्रिया को बाधित करने से दूर रहें.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








