
बांग्लादेश की महिला पत्रकार का शव झील में मिला, मौत से पहले फेसबुक पर किए थे रहस्यमय पोस्ट
AajTak
ढाका में एक महिला पत्रकार सारा रहनुमा का शव झील से बरामद हुआ, जिसके कुछ घंटे पहले उन्होंने फेसबुक पर दो रहस्यमय पोस्ट किए थे. उनकी मौत की जांच जारी है.
बांग्लादेश में 32 वर्षीय महिला पत्रकार का शव बुधवार को एक झील में पाया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की पहचान सारा रहनुमा के रूप में हुई है, जो एक बांग्ला-भाषा के न्यूज चैनल में न्यूजरूम एडिटर थीं. रहनुमा का शव ढाका के हाटीरझील झील में बुधवार तड़के मिला. वहां से गुजरते एक व्यक्ति, जिसने उन्हें उस हालत में देखा, ने शव को झील से बाहर निकाला और ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) ले गया. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें स्थानीय समयानुसार लगभग 2 बजे मृत घोषित कर दिया.
अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू मिया ने उनके शव की बरामदगी की पुष्टि की. अपनी मौत से पहले रहनुमा ने मंगलवार रात को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर दो रहस्यमय पोस्ट किए थे. एक 10:24 बजे और दूसरा 10:36 बजे. दूसरे पोस्ट में उन्होंने फहीम फैसल नामक के व्यक्ति को टैग किया था.
पहला पोस्ट बांग्ला में था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मृत्यु से संबंधित जीवन जीने से बेहतर है मर जाना.'
दूसरे पोस्ट में उन्होंने अपनी और फैसल की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें वे दोनों बांग्लादेश के झंडे की पट्टियां पहने हुए थे.
उन्होंने लिखा, 'आप जैसे दोस्त का होना बहुत अच्छा था. भगवान आपका हमेशा भला करे. आशा है आप जल्द ही अपने सभी सपने पूरे करेंगे. मुझे पता है कि हमारे पास बहुत सारी योजनाएं थीं. माफ़ कीजिए, मैं हमारी योजनाओं को पूरा नहीं कर पाऊंगी. भगवान आपकी जिंदगी के हर पहलू में आपको आशीर्वाद दें.'
करीब एक घंटे बाद, 11:25 बजे, फहीम फैसल की तरफ से एक कमेंट किया गया, जिसमें उन्होंने रहनुमा से खुद को नुकसान न पहुंचाने की गुजारिश की. उन्होंने लिखा, 'आप सबसे अच्छे दोस्त हैं जिन्हें मैंने कभी भी पाया है. इस दोस्ती को बर्बाद मत कीजिए! खुद को कोई नुकसान मत पहुंचाइए.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









