
बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया अस्पताल में भर्ती, तबीयत बेहद नाजुक
AajTak
पांच अगस्त 2024 को शेख हसीना के तख्तापलट के एक दिन बाद ही खालिदा जिया को रिहा किया गया था. इसके बाद वह बेहतर इलाज के लिए लंदन चली गई थीं. वह इस साल मई महीने में ही बांग्लादेश लौटी थीं.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन खालिदा जिया की तबीयत गंभीर बनी हुई है. वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत काफी क्रिटिकल बताई जा रही है.
बीएनपी के मुताबिक, 80 साल की खालिदा जिया को फेंफड़ों में संक्रमण के बाद रविवार रात को ढाका के एवरकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
बीएनपी के सेक्रेटरी जनरल मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने जुमे की नमाज के बाद बताया कि खालिदा जिया की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है. उन्होंने लोगों से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने को कहा.
बता दें कि खालिदा जिया के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऐसे समय पर आई है, जब बांग्लादेश में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं और बीएनपी को देश की फ्रंटरनर पार्टी के तौर पर देखा जा रहा है.
इस्लाम आलमगीर ने कहा कि डॉक्टरों का कहना है कि खालिदा जिया की हालत बहुत गंभीर है. बता दें कि दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकीं खालिदा जिया को रविवार रात ढाका के एवरकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. वह 1991 से 1996 और 2001 से 2006 तक दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं.वह बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति और बीएनपी संस्थापक जियाउर रहमान की विधवा हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









