
बांग्लादेशी नौसेना ने 135 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया, 8 ट्रॉलर जब्त किए
AajTak
बांग्लादेशी नौसेना ने समुद्री क्षेत्र से 135 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि सभी मछुआरे अवैध रूप से प्रवेश कर रहे थे. मछुआरों के खिलाफ अवैध रूप से बांग्लादेश के समुद्र क्षेत्र में प्रवेश करने और मछली पकड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है.
बांग्लादेश की नौसेना ने अवैध रूप से बांग्लादेश के कोस्टल एरिया में घुसने के आरोप में 135 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है. जबकि बंगाल की खाड़ी से मछली पकड़ने वाले आठ ट्रॉलरों को भी जब्त कर लिया है. जानकारी के मुताबिक समुद्र में गश्त करते हुए नौसेना के जवानों ने भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया.
बागेरहाट जिले के पुलिस मीडिया सेल के अधिकारी एसएम अशरफुल आलम ने कहा कि नौसेना के जहाज बनौजा प्रत्याया और अली हैदर समुद्र में गश्त पर थे, इस दौरान पहले चार ट्रॉलरों के साथ 68 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया गया. इसके बाद नौसेना ने 67 और मछुआरों को हिरासत में लिया और चार ट्रॉलर जब्त कर लिए. अधिकारी ने बताया कि मछली समेत जब्त किए गए सामान की बाजार कीमत 3.80 करोड़ रुपए है.
वहीं मोंगला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद मोनिरुल इस्लाम ने कहा कि नौसेना ने 4 ट्रॉलर सहित छह मछुआरों को सौंप दिया है. अवैध रूप से बांग्लादेश के समुद्र क्षेत्र में प्रवेश करने और मछली पकड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है. गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों को भी बागेरहाट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने जेल भेज दिया है.
अंतर-सेवा जनसंपर्क निदेशालय ने कहा कि मछुआरों को बागेरहाट के मोंगला पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है. अधिसूचना के अनुसार समुद्री मछली के प्रजनन के मौसम को देखते हुए, सरकार ने 20 मई से 23 जुलाई तक 65 दिनों के लिए समुद्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है. प्रतिबंध को लागू करने के लिए नौसेना के जहाज और समुद्री गश्ती विमान नियमित गश्त पर हैं.(रिपोर्ट-साहिदुल हसन खोकोन)

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








