
'बहुत हल्ला मचा रही थी...', दो महिलाओं ने 1 साल की बच्ची को फ्लाइट के टॉयलेट में किया लॉक
AajTak
चीन में दो महिलाओं ने फ्लाइट में एक साल की एक बच्ची के साथ जो किया वह हैरान करने वाला था. वे बच्ची को शांत कराने के लिए टॉयलेट में ले गई और लॉक कर दिया.
चीन में दो महिलाओं ने फ्लाइट में एक साल की एक बच्ची के साथ जो किया वह हैरान करने वाला था. शांगयौ न्यूज के अनुसार, बीते 24 अगस्त को, दक्षिण पश्चिम चीन के गुइझोउ से शंघाई की फ्लाइट में अपने दादा-दादी के साथ यात्रा कर रही एक साल की बच्ची लगातार रो रही थी.
फ्लाइट में शोर कर रही थी बच्ची लड़की के पास बैठी एक महिला यात्री ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि बच्ची के शोर से तंग कई यात्रियों ने अपने कानों में टिश्यू डालकर शोर को रोकने की कोशिश की थी. कुछ लोग विमान के पिछले हिस्से में भी चले गये. मैंने बच्ची को मोबाइल में वीडियो दिखाकर शांत करने की कोशिश की लेकिन वह रोए जा रही थी. महिला ने आगे बताया कि इसके बाद मैं और एक अन्य महिला यात्री उसे टॉयलेट में ले गए और लॉक कर दिया ताकि उसे डिसिप्लिन समझ आए. उसने ये भी बताया कि हम दोनों महिलाएं एक-दूसरे को नहीं जानती थीं.
बच्ची को धमकाया- 'चुप नहीं हुई तो...'
पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो में, दो महिलाओं को बच्ची को यह कहकर धमकाते हुए देखा जा सकता है कि अगर वह रोती रही, तो वे उसे उसकी दादी के पास वापस नहीं ले जाएंगे.चीनी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्ची लगातार टॉयलेट का दरवाजा पीट रही थी और आखिरकार उसने महिलाओं से कहा 'ठीक है'. तब जाकर उन्होंने उसे उसकी सीट पर ले जाकर बैठाया.
'मैं सिर्फ देखती नहीं कार्रवाई करती हूं'
पोस्ट में महिला ने आगे लिखा- इसके बाद वो फ्लाइट में बाकी दो घंटे बिलकुल नहीं रोई. मैं अन्य यात्रियों की तरह सिर्फ देखने के बजाय कार्रवाई करना पसंद करती हूं.मैंने सोचा कि उसे अनुशासित करने से सभी को थोड़ा आराम मिलेगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











