
बहादुरी की मिसाल, मालिक के लिए विशाल भालू से जा भिड़ा ये कुत्ता, फिर...
AajTak
कुत्ता और भालू आपस में भिड़ गए, दोनों के भिड़ने की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. ये मामला तुर्की का है.
सोशल मीडिया पर एक फुटेज वायरल हो रही है, जहां एक पालतू कुत्ता अपने मालिक को बचाने के लिए जंगली भालू से भिड़ गया. कुत्ते की बहादुरी की लोग तारीफ कर रहे हैं.
कुत्ते और भालू की ये भिड़ंत तुर्की के कस्बे में हुई. ये घटना CCTV में कैद हो गई. फुटेज में जहां दिख रहा है कि कैसे कुत्ता भालू से भिड़ता है. वहीं कुत्ते का मालिक मौके से भाग जाता है.
जो लोकल रिपोर्ट आई हैं, उसके मुताबिक- भूख से बेहाल भालू पास के पहाड़ी जंगल से खाने की तलाश में पहुंचता है. उसी समय एक शख्स दो कुत्तों के साथ घूम रहा होता है, तभी भालू उनकी तरफ बढ़ता है.
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है, ये शख्स नोटिस करता है कि कोई चीज उनकी तरफ बढ़ रही है. लेकिन वह वहां से निकल लेता है. फिर कुत्ते मोर्चा संभालते हैं.
वहीं वायरल फुटेज में ये भी दिख रहा है कि कुत्तों का भालू पीछा कर रहा है. फुटेज में एक कुत्ता पीछे की तरफ दिख रहा है, वहीं दूसरा कुत्ता भालू का आमना-सामना करता है. जो रिपोर्ट आई है, उसके अनुसार इस भिड़ंत में न तो कुत्ता और न ही भालू घायल हुआ.
जब मालिक ने बचाई थी कुत्तों की जान...

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











