
बहादुरीः गहरे पानी में डूब रहा था युवक, शामली पुलिस के कांस्टेबल ने ऐसे बचाई जान
AajTak
यूपी के शामली में एक शख्स नदी में डूब चुका था. तभी वहां से गुजर रहे शामली पुलिस के कांस्टेबल मोहित कुमार को किसी ने युवक के पानी में डूब जाने की सूचना दी. कांस्टेबल मोहित कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने उस शख्स को नदी में देखते ही पानी में छलांग लगा दी.
यूं तो आए दिन अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर अक्सर यूपी पुलिस चर्चाओं में रहती है. लेकिन शामली जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी ने ऐसे कारनामे को अंजाम दिया है कि हर तरफ उसकी तारीफ हो रही है. उस बहादुर पुलिसकर्मी ने नदी में डूब रहे एक शख्स को अपनी जान पर खेलकर बचाया और उसे नई ज़िंदगी दी. यूं तो अक्सर यूपी पुलिस चर्चाओं में रहती है. लेकिन @shamlipolice में तैनात एक कांस्टेबल मोहित कुमार ने ऐसा कारनामा अंजाम दिया कि हर तरफ उसकी तारीफ हो रही है. उस बहादुर पुलिसकर्मी ने नदी में डूब रहे एक शख्स को अपनी जान पर खेलकर बचाया और उसे नई ज़िंदगी दी. @adgzonemeerut @Uppolice pic.twitter.com/u0D838D7Xu यूपी के शामली में एक शख्स नदी में डूब चुका था. वो पानी के साथ बहता हुआ आ रहा था. तभी वहां से गुजर रहे शामली पुलिस के कांस्टेबल मोहित कुमार को किसी ने युवक के पानी में डूब जाने की सूचना दी. कांस्टेबल मोहित कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने जैसे ही उस शख्स को नदी में देखा तो वो उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़े.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









