
'बहस में आप सभी पक्ष को सुनते हैं...', पीटर नवारो के प्रोपेगेंडा फैलाने के आरोपों पर एलन मस्क का जवाब
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने भारत पर रूसी तेल खरीदकर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया था. नवारो की पोस्ट को कम्युनिटी नोट्स ने फ्लैग कर
एलन मस्क ने रविवार को अपने प्लेटफॉर्म एक्स की फैक्ट-चेकिंग सिस्टम का बचाव किया. यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने एक्स पर भारत के खिलाफ एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर सवाल उठाए थे. नवारो की पोस्ट को कम्युनिटी नोट्स ने फ्लैग किया, जिसके बाद उन्होंने एक्स और मस्क पर भी हमला बोला. अब आलम ये है कि नवारो ने एक्स पर एक पोल कैंपेन भी लॉन्च किया है.
एलन मस्क ने बीते दिन पीटर नवारो के बयानों पर बिना उनका नाम लिए कहा, "इस प्लेटफॉर्म पर लोग नैरेटिव्स तय करते हैं. आपको हर बहस के दोनों पक्ष सुनने को मिलते हैं. कम्युनिटी नोट्स सभी को बिना अपवाद सुधारता है. नोट्स, डेटा और कोड सब पब्लिक सोर्स हैं. ग्रॉक अतिरिक्त फैक्ट-चेकिंग प्रदान करता है." एक्स फैक्ट-चेकिंग पर विवाद तब भड़का जब नवारो ने बीते दिनों भारत पर रूसी तेल खरीदकर सिर्फ "मुनाफाखोरी" का आरोप लगाया और कहा कि इसकी वजह से अमेरिकी नौकरियां जा रही हैं.
यह भी पढ़ें: 'तेल खरीदारों पर टैरिफ लगाने से ध्वस्त हो जाएगी रूसी अर्थव्यवस्था...', अमेरिकी ट्रेजरी चीफ ने यूरोप से भी की अपील
पीटर नवारो ने एक्स पर लिखा था, "FACTS: भारत के सबसे ज्यादा टैरिफ अमेरिकी नौकरियों पर भारी पड़ते हैं. भारत सिर्फ मुनाफे के लिए रूसी तेल खरीदता है. इससे मिलने वाली आमदनी रूस की वॉर मशीन को मजबूत करती है. यूक्रेनी और रूसी लोग मरते हैं, अमेरिकी टैक्सपेयर का पैसा खर्च होता है. भारत सच बर्दाश्त नहीं कर सकता, बस बहाने बनाता है."
जब एक्स ने नवारो की पोस्ट का किया फैक्ट-चेक
नवारो के इस दावे पर एक्स के कम्युनिटी नोट्स ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और बताया कि भारत की तेल खरीद "एनर्जी सिक्योरिटी" के लिए है और यह किसी भी सैंक्शन का उल्लंघन नहीं है. नोट्स में यह भी कहा गया कि भारत वाकई कुछ टैरिफ्स लगाता है, लेकिन अमेरिका सर्विसेज ट्रे़ड में सरप्लस दर्ज करता है और खुद रूस से यूरोनियम जैसी कमोडिटीज खरीदता है. एक्स नोट्स ने इसे "डबल स्टैंडर्ड" करार दिया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









