
बहन की शादी में बिजली काटने पर विवाद, पड़ोसी लड़के की हत्या, पहाड़ पर पत्थरों से छिपाया शव
AajTak
Madhya Pradesh: बिजली काटने को लेकर पड़ोसियों के बीच इतना विवाद बढ़ा कि मामला हत्या तक पहुंच गया. मृतक ने पड़ोस में हो रही एक लड़की की शादी के दौरान लाइट काट दी थी. इससे गुस्साए लड़की के भाई ने बिजली गुल करने वाले युवक को शादी के कुछ दिन बाद बुलाया और दूर ले जाकर उसकी हत्या कर डाली. किसी को कुछ पता न चले इसलिए शव को भी छोटे छोटे पत्थरों से छिपाकर रख दिया.
मध्य प्रदेश की मंडला पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है. यह हत्या महज इसलिए हुई क्योंकि मृतक ने कुछ दिन पहले आरोपी की बहन के शादी समारोह में लाइट काट दी थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
दरअसल, पुलिस को खबर मिली थी कि जंगल की पहाड़ी में एक पेड़ के नीचे पत्थर से शव दबा हुआ है. शव की शिनाख्त राजेंद्र प्रसाद उईके के रूप में हुई थी. पुलिस को पता चला कि कुछ दिन पहले ही ही पड़ोसी से इसका विवाद हुआ था. पुलिस ने संदेह के आधार पर जब पड़ताल शुरू की तो पूरा मामला ही साफ हो गया. राजेंद्र प्रसाद उईके की हत्या कुछ दिन पहले हुए मामूली विवाद की वजह से कर दी गई.
एएसपी गजेन्द्र सिंह कंवर ने बताया कि मृतक राजेंद्र प्रसाद उईके ने कुछ दिन पहले अपने ही गांव में पड़ोसी के घर हो रही बेटी की शादी के दौरान बिजली काट दी थी. इसे लेकर लड़की के भाई और पिता से उसका विवाद हो गया.
इस विवाद को लड़की के भाई ने अपने दिमाग में बैठा लिया. कुछ दिन बाद ही गांव में हो रही एक अन्य शादी के दौरान आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से राजेंद्र को शराब पिलाने के बहाने बुला लिया. जब वह बताई गई जगह पर पहुंचा तो लात, हाथ- मुक्का और लाठी से मार-मारकर युवक की हत्या कर दी.
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी युवक के शव को उठाकर गुड़ा अंजनिया कॉलोनी पहाड़ के ऊपर ले गए और वहां पेड़ के नीचे पत्थरों से दबाकर छिपा आए. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







