
बस हाईजैक कर यात्रियों को बनाया बंधक, पुलिस ने अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार
AajTak
ब्राज़ील की राजधानी रियो डी जनेरियो में अपहरणकर्ता ने एक बस को सरेआम हाईजैक कर 17 यात्रियों को बंधक बना लिया. इस घटना से आसपास में अफरा-तफरी मच गई. लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बंधकों को रिहा करा लिया.
ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में एक बस के हाईजैक करने का मामला सामने आया है. एक अपहरणकर्ता ने रियो के मुख्य बस स्टेशन पर सरेआम एक बस को हाईजैक कर लिया. बस में सवार सभी 17 लोगों को बंधक बना लिया. कुछ घंटे तक सभी बंघकों को दहशत में गुज़ारना पड़ा.
राहत की बात ये है कि ब्राजील की पुलिस ने आरोपी अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया. वो अब जेल की सलाखों के पीछे है. बस से सभी बंधकों को रिहा करा लिया गया है. सभी आज़ाद हैं और राहत की सांस ले रहे हैं. अपहरणकर्ता द्वारा बंधक बनाए गए लोगों में बुज़ुर्ग और बच्चे भी शामिल थे.
बस को हाईजैक करने वाला आरोपी कौन है. इसका क्या मकसद था? पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है.
वारदात मंगलावर की दोपहर की है. बस में सवार सभी लोग मिनस गेरैस राज्य के जुइज़ डे फोरा शहर के लिए रवाना होने वाले थे. तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया. पहले अपहरणकर्ता ने बस स्टेशन पर खड़ी बस के बाहर दो लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया.
इसके बाद बस के अंदर घुसकर सभी यात्रियो को बंधक बना लिया. हालांकि रियो के मुख्य बस स्टेशन पर इस तरह की घटना कोई नई नहीं है. इन दिनों में ऐसी वारदातों में यहां और इज़ाफा हुआ है. आए दिन यहां बस को निशाना बनाकर चोरी और अपहरण की घटना आम हो गई है.
बताते चलें कि साल 2019 में भी बस को हाईजैक करने की एक बड़ी घटना हुई थी. ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में एक शख्स ने बस को बंदूक की नोक पर कब्जे में कर लिया था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बंधकों की रिहाई की बातचीत की, जिसके बाद छह लोगों को अपहरणकर्ता ने रिहा किया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









