
बस चलाते वक्त ड्राइवर को आई नींद, ट्रक से भिड़ने पर एक की मौत, आधा दर्जन गंभीर
AajTak
यह हादसा चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली गांव के पास एनएच 2 पर उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी. यह यात्री बस पटना से वाराणसी जा रही थी. बस सवार यात्री का कहना है कि बस के ड्राइवर को नींद आ रही थी और यात्रियों ने दूसरे ड्राइवर को बस चलाने के लिए बार-बार कहा. लेकिन बस ड्राइवर ने यात्रियों की बात नहीं मानी और नींद में होने के चलते ड्राइवर बस पर कंट्रोल नहीं कर पाया और यह हादसा हो गया
उत्तर प्रदेश के चंदौली में रविवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में बस ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि बस में सवार दर्जन भर से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर होने के चलते वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. यह हादसा चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली गांव के पास एनएच 2 पर उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी. यह यात्री बस पटना से वाराणसी जा रही थी. बस सवार यात्री का कहना है कि बस के ड्राइवर को नींद आ रही थी और यात्रियों ने दूसरे ड्राइवर को बस चलाने के लिए बार-बार कहा. लेकिन बस ड्राइवर ने यात्रियों की बात नहीं मानी और नींद में होने के चलते ड्राइवर बस पर कंट्रोल नहीं कर पाया और यह हादसा हो गया.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









