बस आने ही वाला है LIC का IPO, पॉलिसीधारकों की होगी चांदी!
AajTak
सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) का आईपीओ (IPO) जल्द आने का रास्ता साफ हो चुका है. सरकार ने रविवार देर शाम बाजार नियामक सेबी (SEBI) को एलआईसी आईपीओ का ड्राफ्ट सौंप दिया. ड्राफ्ट के अनुसार, एलआईसी के कुल 632 करोड़ शेयर होंगे, इनमें से करीब 31.6 करोड़ शेयर आईपीओ में बेचे जाएंगे. सरकार के लिए विनिवेश के कारण यह आईपीओ बेहद खास है. इसी कारण सरकार प्रयास कर रही है कि किसी भी तरह यह आईपीओ 31 मार्च से पहले आ जाए. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने 01 फरवरी को बजट पेश करते हुए कहा था कि एलआईसी का आईपीओ जल्दी ही आएगा. बाद में नियामक सेबी को कहा गया है कि वह एलआईसी आईपीओ के ड्राफ्ट को मंजूरी देने का काम 3 सप्ताह में पूरा करे. आम तौर पर सेबी इस काम में महीनों का समय लगाता है. इस IPO में LIC के पॉलिसी होल्डर्स के लिए 10 फीसदी हिस्सा रिज़र्व रहने वाला है. LIC के पॉलिसी होल्डर्स के पास LIC में बिड पाने के ज़्यादा चांसेज होंगे. फायदों के बारे में विस्तार में जानने के लिए देखें ये वीडियो.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












