
बस अंदर लेटिए… और शरीर खुद धुल जाएगा! जापान की ह्यूमन वॉशिंग मशीन वायरल
AajTak
ठंड के दिनों में नहाना वाकई किसी जंग से कम नहीं लगता. कंबल और स्वेटर छोड़कर बाथरूम तक जाना ही सबसे भारी काम बन जाता है. लेकिन सोचिए, अगर नहाने के लिए आपको हाथ-पैर भी न हिलाने पड़ें… बस अंदर लेट जाएँ और मशीन खुद आपको नहला दे.वो भी बैकग्राउंड में धीमा, सुकून देने वाला म्यूजिक चलाते हुए.
दुनिया की अजीबो-गरीब टेक्नॉलॉजी में अब एक और नाम जुड़ गया है-ह्यूमन वॉशिंग मशीन. यह भविष्य जैसी मशीन सबसे पहले ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में दिखी थी और अब जापान के बाजार में आधिकारिक रूप से बिक्री के लिए आ चुकी है. इसे जापानी टेक कंपनी Science Inc. ने बनाया है.
यह मशीन एक बड़े कैप्सूल की तरह है. इसमें इंसान लेट जाता है, ढक्कन बंद होता है और मशीन उसे सिर से पैर तक धो देती है. अंदर धीमा, सुकून देने वाला संगीत चलता है और पूरा अनुभव किसी स्पा जैसा लगता है.
1970 की मशीन का आधुनिक रूप
इस मशीन को 'भविष्य की ह्यूमन वॉशर' कहा जा रहा है. ओसाका एक्सपो 2025 के दौरान इसे देखने के लिए लाखों लोग पहुंचे. दिलचस्प बात यह है कि 1970 के ओसाका एक्सपो में भी इसी तरह की मशीन दिखाई गई थी. उस समय इसे देखकर कंपनी के मौजूदा अध्यक्ष काफी प्रभावित हुए थे और उसी याद को आगे बढ़ाते हुए यह आधुनिक वर्जन बनाया गया है.
कंपनी की प्रवक्ता साचिको माएकुरा का कहना है कि यह मशीन न सिर्फ शरीर साफ करती है बल्कि 'आत्मा को भी धो देती है', क्योंकि इसमें लगे सेंसर यूजर की हार्टबीट और अन्य संकेतों पर नजर रखते हैं.
पहला यूनिट होटल ने खरीदा

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











