
बसपा का मिशन 2024: मायावती का 'भाई-भतीजावाद' आनंद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आकाश को मिला बड़ा पद
AajTak
बसपा प्रमुख मायावती मिशन-2024 में जुट गई हैं. मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार और भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंपी है. आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो आकाश आनंद को नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया है. बसपा में यह दोनों ही पद काफी महत्वपूर्ण हैं और मायावती के बाद इनकी पोजिशन नंबर दो की होगी.
उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही बसपा प्रमुख मायावती ने 2024 की चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. मायावती ने अपने सिपहसलारों को नई जिम्मेदारी सौंप दी है, जिसमें उन्होंने अपने भाई आनंद कुमार और भतीजे आकाश आनंद को अहम भूमिका में रखा है. एक बार फिर से आनंद कुमार को बसपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है तो आकाश आनंद को नेशनल को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है. मायावती ने इस तरह से बसपा में नंबर दो की पोजिशन पर भाई और भतीजे को बैठाया है
बसपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. इसके लिए बसपा में नेशनल को-ऑर्डिनेटर के पद पर तैनात रामजी गौतम को हटाते हुए मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का नेशनल को-ऑर्डिनेटर बना दिया है. इस तरह वह पूरे आने वाले चुनाव में आकाश आनंद पार्टी की राष्ट्रीय समस्याओं पर नजर रखेंगे. वो बसपा प्रमुख मायावती के दिशा-निर्देश में काम करेंगे.
आनंद कुमार को फिर उपाध्यक्ष पद
मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया है, जो पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करेंगे. इससे पहले भी बसपा प्रमुख ने आनंद कुमार को सियासत में लेकर आई थी तो उन्हें इन्हें यही पद सौंपा था, पर जब उन पर परिवारवाद का आरोप लगा तो हटा दिया था. इसके बाद 2019 चुनाव के बाद दोबारा से आनंद कुमार कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया था और अब फिर से उसी पर उनकी तैनाती की गई है.
बसपा ने राज्यों को सात सेक्टर में बांटा
बसपा ने अपने सियासी आधार को मजबूत और विस्तार करने के लिए राज्यों को सात सेक्टर (क्षेत्र) में बांटकर काम करने की रणनीति बनाई है. पार्टी ने हर सेक्टर के लिए अलग-अलग प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं, जिसके लिए मायावती ने सांसद रामजी गौतम, अशोक सिद्धार्थ, अशोक रणधीर सिंह बेनीवाल, दिनेशचंद्र, सुबोध कुमार और लालजी गौतम मिलकर जिम्मेदारी सौंपी है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







