
बशर अल-असद से तलाक लेंगी पत्नी अस्मा... रूस की अदालत में दी अर्जी, जाना चाहती हैं लंदन
AajTak
रूस ने भले ही बशर अल-असद के राजनीतिक शरण के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था, लेकिन वह अब भी गंभीर प्रतिबंधों के अधीन हैं. उन्हें मॉस्को छोड़ने या किसी भी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं है. रूसी अधिकारियों ने बशर अल-असद की संपत्ति और पैसा भी जब्त कर लिया है.
सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद की ब्रिटिश पत्नी अस्मा अल-असद ने तलाक के लिए अर्जी दी है. तुर्की और अरब मीडिया के मुताबिक अस्मा मॉस्को में खुश नहीं हैं और लंदन जाना चाहती हैं. बता दें कि विद्रोही गुटों द्वारा सीरिया में तख्तापलट के बाद बशर अल-असद अपने परिवार के साथ रूस भाग गए थे. व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें अपने देश में राजनीतिक शरण दी है.
बशर अल-असद की अस्मा ने रूसी अदालत में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है और मॉस्को छोड़ने के लिए विशेष अनुमति का अनुरोध किया है. उनके आवेदन पर रूसी अधिकारियों द्वारा विचार किया जा रहा है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अस्मा के पास ब्रिटेन और सीरिया की दोहरी नागरिकता है. वह लंदन में सीरियाई माता-पिता के यहां जन्मी थीं. अस्मा 2000 में सीरिया चली गईं और उसी साल 25 साल की उम्र में उन्होंने असद से शादी कर ली.
यह भी पढ़ें: असद ने सीरिया छोड़ने से पहले इजरायल को दी खुफिया जानकारी, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
रूस में गंभीर प्रतिबंधों के अधीन हैं बशर
रूस ने भले ही बशर अल-असद के राजनीतिक शरण के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था, लेकिन वह अब भी गंभीर प्रतिबंधों के अधीन हैं. उन्हें मॉस्को छोड़ने या किसी भी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं है. रूसी अधिकारियों ने बशर अल-असद की संपत्ति और पैसा भी जब्त कर लिया है. उनकी संपत्ति में 270 किलोग्राम सोना, 2 अरब डॉलर और मॉस्को में 18 अपार्टमेंट शामिल हैं.
असद के भाई को रूस ने नहीं दी है शरण

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









