
बलोच विद्रोहियों के ऑपरेशन Windy Storm ने मचा दी खलबली, 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, अबतक 73 की मौत
AajTak
बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान में बड़े हमले को अंजाम दिया है. इस अटैक में कुल 73 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 14 पाकिस्तानी सैनिक भी शामिल हैं. इस हमले में 24 घंटे के अंदर पुलिस स्टेशन, रेलवे लाइन और नेशनल हाईवे को निशाना बनाया गया है. अटैक बलूचिस्तान के अंदर पिछले कई दशकों में हुए सबसे बड़े हमले में शामिल हो गया है.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलोच विद्रोहियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया है. इस हमले में 24 घंटे के अंदर पुलिस स्टेशन, रेलवे लाइन और नेशनल हाईवे को निशाना बनाया गया, जिसमें सैनिकों सहित 73 लोगों की मौत हो गई है. यह हमला विद्रोह से जूझ रहे बलूचिस्तान के अंदर पिछले कई दशकों में हुए सबसे बड़े अटैक में शामिल हो गया है.
पाकिस्तान की सेना ने बताया कि हमलों के बाद मुठभेड़ में 14 सैनिकों की मौत हुई है. इस हमले में BLA के 21 विद्रोही भी मारे गए हैं. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के मुताबिक 38 आम नागरिकों की जान गई है. इन लोगों में से 23 नेशनल हाईवे में हुए अटैक में मारे गए, जब हथियारबंद लोगों ने यात्रियों की पहचान करके उन्हें गोलियां मारीं.
ऑपरेशन को दिया ये नाम
बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. बीएलए ने इसे ऑपरेशन Dark Windy Storm नाम दिया है. उन्होंने कहा कि दक्षिणी बंदरगाह जिले ग्वादर में एक महिला सहित चार आत्मघाती हमलावरों ने अटैक किया. पाकिस्तानी अधिकारी अभी इस पर कुछ बोलने से बच रहे हैं. हालांकि, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमले में 3 लोग मारे गए हैं.
पंजाब के लोगों को मारा
बता दें कि हमलावरों ने नेशनल हाईवे पर हमले के दौरान यात्रियों को बसों से उतारकर गोलियों से भून दिया. फायरिंग की यह वारदात बलूचिस्तान के मुसाखाइल जिले में हुई. हथियारबंद हमलावरों ने ट्रकों और बसों से यात्रियों को उतारा और पाकिस्तानी पंजाब के लोगों को चिह्नित करके उन्हें गोली मारी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









