
बलूचिस्तान के मंड में IED ब्लास्ट, PAK आर्मी के 5 जवानों की मौत
AajTak
बलूचिस्तान के मंड में पाकिस्तानी सेना के एक वाहन पर आईईडी हमला हुआ, जिसमें 5 सैनिक मारे गए. यह हमला मंड के शंड इलाके में हुआ, जहां विस्फोटकों का इस्तेमाल कर एक वाहन को निशाना बनाया गया.
बलूचिस्तान के मंड में एक आईईडी (IED) विस्फोट का मामला सामने आया है. इस घटना में पाकिस्तानी सेना के 5 जवानों के मारे जाने की जानकारी मिल रही है. यह धमाका मंड के शंड इलाके में एक वाहन को निशाना बनाकर किया गया है.
हमले में मारे गए सैनिकों की पहचान कैप्टन वकार काकर, नायक जुनैद, नायक इस्मत, लांस नायक खान मुहम्मद और सिपाही जहूर के रूप में हुई है.
आईईडी विस्फोट ने पाकिस्तानी सेना के एक वाहन को निशाना बनाया. इस हमले में कुल 5 जवान मारे गए हैं. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.
मई में मारे गए थे 12 सैनिक...
इससे पहले मई में बलूचिस्तान में एक वाहन पर आईईडी की चपेट में आने से बारह पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान की आज़ादी के लिए लड़ रहे अलगाववादी समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली थी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: बलूचिस्तान में मचा हड़कंप, बस से 9 यात्रियों को किया अगवा, फिर मार दी गोली

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









