
बर्फ से ढकी वादियों में दौड़ी वंदे भारत का वीडियो वायरल, लोग बोले-ये तो स्विट्जरलैंड लग रहा है
AajTak
बर्फ से ढके बानीहाल क्षेत्र से गुजरती वंदे भारत एक्सप्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है. यह नजारा इतना शानदार था कि कई लोगों ने इसकी तुलना स्विट्जरलैंड की प्रसिद्ध आल्प्स रेलगाड़ियों से कर दी.
जम्मू-कश्मीर की बर्फीली वादियों के बीच तेज रफ्तार से दौड़ती वंदे भारत एक्सप्रेस का एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को बानीहाल के विधायक सज्जाद शाहीन ने साझा किया, जिसके बाद यह इंटरनेट पर छा गया.
कुछ सेकंड के इस क्लिप में वंदे भारत एक्सप्रेस हिमालयी चोटियों के बीच फैली सफेद बर्फ की मोटी चादर को चीरती हुई आगे बढ़ती दिखाई देती है. पटरियों से लेकर पहाड़ों तक हर तरफ जमी बर्फ इस नजारे को और भी खूबसूरत बना देती है. यह दृश्य सिर्फ आकर्षक नहीं, बल्कि इस बात का सबूत भी है कि भारत ने कठिन से कठिन इलाकों में भी रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूती से बनाए रखा है.
2023 में पूरा हुआ ऐतिहासिक रेल सपना
कश्मीर को 2023 में पहली बार पूरे देश से रेलमार्ग के जरिए सीधा जोड़ा गया था.ये एक ऐसा कदम जिसे साकार होने में दशकों का समय लगा. उधमपुर–श्रीनगर–बारामुला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्सों के पूरा होने के बाद घाटी को वह कनेक्टिविटी मिली जो पहले केवल सड़क पर निर्भर रहती थी.सर्दियों में अक्सर बंद हो जाने वाली सड़कें इस परियोजना के बाद काफी हद तक निर्भरता से मुक्त हो गईं.
देखें वायरल वीडियो
चिनाब ब्रिज बनी इस कनेक्टिविटी की पहचान

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












