
बर्फ में खड़े होकर ड्यूटी दे रहा जवान, सेना ने शेयर किया वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर भारतीय सैनिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी सैनिक के शौर्य और पराक्रम पर गर्व होगा. वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे तेज और सर्द हवाएं चल रही हैं. बावजूद इसके भारतीय जवान बर्फीले तूफान में भी अपनी जगह से हिल नहीं रहा है और चट्टान की तरह भारत माता की रक्षा करने के लिए खड़ा है. जवान के घुटने तक बर्फ भर गया है लेकिन फिर भी वो बर्फ में खड़े होकर अपनी ड्यूटी निभा रहा है. जवान के इस वीडियो ने यकीनन बहुत लोगों को भावुक भी किया होगा. इस वीडियो को रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. देखें ये वीडियो.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











