
बर्फीले तूफान ने अमेरिका को झकझोरा, 25 लोगों की मौत, लाखों घरों में बिजली गुल
AajTak
बर्फीले तूफान के कारण अमेरिका में टेनेसी, मिसिसिपी और लुइसियाना में सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं. टेक्सास, केंटकी, जॉर्जिया, वेस्ट वर्जीनिया और अलबामा में इसका काफी असर है.
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर जारी है. अब तक वहां 25 लोगों की मौत हो चुकी है. लाखों लोगों के घरों में बिजली गुल है और वे लोग अंधेरे में जिंदगी गुजार रहे हैं.
बर्फीले तूफान से व्यापक स्तर पर अव्यवस्था पैदा कर दी है. कुदरती आपदा की वजह से बड़े पैमाने पर बिजली कटौती और फ्लाइट्स को रद्द करनी पड़ी है. टेक्सास से लेकर न्यू इंग्लैंड तक देश के बड़े हिस्सों में भारी बर्फबारी हुई है.
इस बीच अमेरिका के मेने (Maine) राज्य में स्थित बेंगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट बिजनेस जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की जान चली गई. यह दुर्घटना अमेरिका के कई हिस्सों में जारी भीषण बर्फीले तूफान के बीच हुई. हादसे के बाद बेंगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया.
तूफान की चपेट में ये राज्य बर्फीले तूफान के कारण टेनेसी, मिसिसिपी और लुइसियाना में सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं. टेक्सास, केंटकी, जॉर्जिया, वेस्ट वर्जीनिया और अलबामा में तूफान का काफी असर है. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightAware के मुताबिक, रविवार के लिए निर्धारित 10,800 से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दी गईं. शनिवार को भी 4,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं.
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के अनुसार, 17 राज्यों और वॉशिंगटन डीसी में मौसम आपातकाल घोषित किया गया. डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी (DOE) ने टेक्सास में ब्लैकआउट रोकने के लिए आपात आदेश जारी कर डेटा सेंटरों और अन्य बड़े संस्थानों में बैकअप बिजली संसाधनों के उपयोग की अनुमति दी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









