
बरेली के आईजी की फेक FB प्रोफाइल बनाकर परिचित से मांगे पैसे, बेखौफ साइबर ठगों की करतूत
AajTak
बरेली के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई और फिर उनके परिचितों को मैसेज भेजकर उनसे पैसे मांगे गए. इस वारदात का खुलासा तब हुआ, जब आईजी साहब के जानकारों ने उन्हें इस तरह के मैसेज मिलने के बारे में बताया, जिनमें पैसे की मांग की जा रही थी.
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बेखौफ साइबर अपराधियों ने हद ही कर दी. जहां आरोपियों ने बरेली के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) की फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनके एक परिचित से ही पैसों की मांग कर डाली. इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. अब बरेली पुलिस उन साइबर ठगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने इस कांड को अंजाम दिया है.
बरेली के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई और फिर उनके परिचितों को मैसेज भेजकर उनसे पैसे मांगे गए. इस वारदात का खुलासा तब हुआ, जब आईजी साहब के जानकारों ने उन्हें इस तरह के मैसेज मिलने के बारे में बताया, जिनमें पैसे की मांग की जा रही थी. पुलिस के मुताबिक, आईजी ने तुरंत इस मामले पर ध्यान दिया और साइबर पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी.
बरेली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने इस मामले में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर पुलिस स्टेशन ने सोमवार को इस मामले में शिकायत दर्ज की और इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई.
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने भी इस फर्जी प्रोफाइल के बारे में खुद अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी और अपने जानकारों, रिश्तेदारों और परिचितों को इस तरह के मामलों से सावधान रहने को कहा. अब पुलिस तेजी से इस मामले में छानबीन कर रही है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










