
'बरजख' के बोल्ड कंटेंट पर पाकिस्तान में बवाल, यूट्यूब से शो हटाने का ऐलान
AajTak
अभी तक बरजख के 6 एपिसोड स्ट्रीम हुए हैं. इसी पर इतना हो-हल्ला देखने को मिल चुका है. लगातार हो रही आलोचना को देखते हुए अब जिंदगी चैनल और बरजख की टीम ने शो को पाकिस्तानी यूट्यूब से हटाने का ऐलान किया है.
सनम सईद और फवाद खान का शो 'बरजख' जबसे स्ट्रीम हुआ है इसके बोल्ड कंटेंट ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में तहलका मचाया हुआ है. बरजख के इंटीमेट सीन हो या गे कपल के बीच दिखा रोमांस, इन्होंने पाकिस्तानी आवाम के होश फाख्ता कर दिए हैं.
सोशल मीडिया पर इस शो को पाकिस्तान के लोगों ने जमकर ट्रोल किया. इसमें जनता नहीं बल्कि बड़ी फिल्मी हस्तियां भी शामिल रहीं. फवाद और सनम को ऐसा शो साइन करने के लिए ट्रोल भी किया गया.
पाकिस्तान में बंद हुआ शो
लगातार हो रही आलोचना को देखते हुए अब जिंदगी चैनल और बरजख की टीम ने बड़ा फैसला लिया है. जी जिंदगी चैनल ने इंस्टा अकाउंट पर शो बजरख को पाकिस्तानी यूट्यूब से हटाने का ऐलान किया है.
स्टेटमेंट में लिखा है- जिंदगी और बरजख की टीम दुनिया भर की ऑडियंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती है जिन्होंने शो को अटूट समर्थन दिया है. ये शो लोगों को साथ लाने के मकसद से बनाया गया था. लेकिन पाकिस्तान के लोगों की भावनाओं को देखते हुए, हमने 9 अगस्त 2024 से बरजख को यूट्यूब पाकिस्तान से हटाने का फैसला किया है. ये फैसला बिना किसी अलगाव के जनता के प्रति हमारे समर्पण को दिखाने के लिए लिया गया है.
ट्रोल हुई पाकिस्तानी आवाम













