
बब्बर खालसा पर NIA का बड़ा एक्शन: पंजाब में 15 ठिकानों पर छापेमारी, आतंक की नई साजिश का खुलासा
AajTak
एनआईए ने यह भी बताया कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के विदेश में मौजूद सदस्य भारत में आतंकी नेटवर्क तैयार करने, नवीन मॉड्यूल बनाने, और भारत में हमलों की साजिश में जुटे हुए हैं. ये आतंकी और उनके सहयोगी पाकिस्तान सहित अन्य देशों में रहकर भारतीय सरजमीं पर आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के खिलाफ पंजाब के 15 ठिकानों पर साथ-साथ छापेमारी की. ये छापेमारी गैंगस्टर हैप्पी पासियां से जुड़े ठिकानों पर की गई, जो पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी माना जाता है.
छापेमारी गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर और कपूरथला जिलों में की गई. इन कार्रवाइयों में एनआईए ने मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं. यह कार्रवाई गुरदासपुर जिले में दिसंबर 2023 में हुए एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले के सिलसिले में की गई है.
रची जा रही थी साजिश एनआईए के मुताबिक, हैप्पी पासियां ने रिंदा के निर्देश पर पंजाब और हरियाणा में पुलिस थानों को निशाना बनाने वाले कई ग्रेनेड हमलों की साजिश रची और उन्हें अंजाम भी दिया. जांच में यह भी सामने आया है कि हैप्पी और उसके सहयोगी शमशेर सिंह उर्फ शेरी और हनी समेत कई विदेशी ठिकानों से जुड़े संदिग्ध भारत में स्थानीय युवाओं की भर्ती, हथियार और विस्फोटक की सप्लाई तथा फंडिंग में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने मिलकर रची थी कुंभ में हमले की साजिश, UPSTF का दावा
एनआईए ने यह भी बताया कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के विदेश में मौजूद सदस्य भारत में आतंकी नेटवर्क तैयार करने, नवीन मॉड्यूल बनाने, और भारत में हमलों की साजिश में जुटे हुए हैं. गुरदासपुर में एक पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड हमले से संबंधित मामले में एनआईए की जांच से पता चला है कि हमले में शामिल गिरफ्तार आरोपी शमशेर और उनके अन्य साथियों के साथ हैप्पी के निर्देशों पर काम कर रहे थे.
ये आतंकी और उनके सहयोगी पाकिस्तान सहित अन्य देशों में रहकर भारतीय सरजमीं पर आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. गृह मंत्रालय के निर्देश पर दर्ज UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम, 1967) के तहत इस मामले की जांच जारी है. एनआईए जल्द और गिरफ्तारियां कर सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










