
बनना चाहते हैं नौकरी देने वाला, आपकी मदद के लिए मोदी सरकार की ये 4 योजनाएं!
AajTak
अगर आपके पास रोजगार का आइडिया है, अगर आप नौकरी करने के बजाय नौकरी देने वाला बनना चाहते हैं. यानी आप अपना खुद का बिजनेस खड़ा करना चाहते हैं. ऐसे लोगों को सरकार हर तरह से मदद कर रही है.
अगर आपके पास रोजगार का आइडिया है, अगर आप नौकरी करने के बजाय नौकरी देने वाला बनना चाहते हैं. यानी आप अपना खुद का बिजनेस खड़ा करना चाहते हैं. ऐसे लोगों को सरकार हर तरह से मदद कर रही है. रोजगार छोटा हो या बड़ा, आपने सपना देखा है, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से कदम नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो फिर केंद्र सरकार आपकी मदद के लिए तैयार है. आप अपनी जरूरत के हिसाब से लोन ले सकते हैं. केंद्र सरकार स्वरोजगार के लिए कई योजनाएं चला रही है. मुद्रा लोन: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत देश के युवाओं को अपना खुद का कारोबार शुरू करने के लिए बिना गारंटी के बैंकों से लोन उपलब्ध कराया जाता है. इस योजना की शुरुआत आज से ठीक 6 साल पहले 8 अप्रैल 2015 को हुई थी. मुद्रा योजना में तीन तरह के लोन दिए जाते हैं. शिशु मुद्रा लोन (50,000 रुपये तक), किशोर मुद्रा लोन (50,001 रुपये से 5 लाख रुपये तक) और तरुण मुद्रा लोन (5,00,001 रुपये से 10 लाख रुपये तक) दिया जाता है. (Photo: File) वित्त मंत्रालय के मुताबिक बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत पिछले 6 वर्षों में 28.68 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 14.96 लाख करोड़ रुपये दिए हैं. इस योजना को छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया था. मुद्रा योजना के तहत करीब 88 फीसदी शिशु लोन दिए गए हैं. (Photo: File)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











