
बधाई हो! इस दिन विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेंगी रश्मिका मंदाना, ग्रैंड होगा रिसेप्शन
AajTak
इंतजार खत्म हुआ...रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेडिंग डिटेल सामने आ चुकी है. रश्मिका और विजय इसी महीने शादी करके हमेशा के लिए दो से एक होने वाले हैं. दोनों के फैंस उनके लिए काफी खुश हैं.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कब शादी करेंगे? फैंस लंबे समय से इस सवाल का जवाब जानने के लिए बेकरार हैं. मगर अब इंतजार खत्म हुआ. आखिर रश्मिका और विजय की वेडिंग डेट का खुलासा हो गया है. आइए बताते हैं कि फैंस के फेवरेट कपल रश्मिका और विजय किस दिन सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थामने वाले हैं.
विजय की होने को तैयार रश्मिका
लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी इसी महीने होगी. दोनों 26 फरवरी को शादी रचाएंगे. जी हां, विजय देवरकोंडा और रश्मिका की वेडिंग के लिए इनविटेशन भी भेजे जा चुके हैं. वेडिंग कार्ड में छपी जानकारी के मुताबिक, रश्मिका और विजय 26 फरवरी को परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे. दोनों का वेडिंग फंक्शन इंटीमेट होगा.
फरवरी में शादी के बाद 4 मार्च 2026 को कपल का ग्रैंड रिसेप्शन होगा. रिसेप्शन पार्टी शाम 7 बजे से हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में होगी. रश्मिका और विजय की वेडिंग डिटेल्स सामने आने के बाद से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. फैंस दोनों को दुल्हन-दूल्हा के जोड़े में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं.
बता दें कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा लंबे समय से एक दूसरे को सीक्रेटली डेट कर रहे हैं. हालांकि, कई दफा वेकेशन से दोनों की तस्वीरें लीक हो चुकी हैं. दोनों हमेशा चर्चा में बने रहते हैं.













