
बदले मौसम ने प्रदूषण से दी राहत! बीते 7 साल में पहली बार दिल्ली की हवा सबसे साफ
AajTak
Delhi Air Quality: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 2023 के पहले चार महीनों में यानी जनवरी से अप्रैल के दौरान 'अच्छी से मध्यम' वायु गुणवत्ता वाले अधिकतम दिन देखे गए हैं.
Delhi Pollution Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए इस साल अप्रैल का महीना सिर्फ ठंडा ही नहीं बल्कि प्रदूषण से राहत देने वाला भी रहा है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच पिछले 7 साल में सबसे साफ दर्ज की गई है. साल 2023 के जनवरी-अप्रैल महीने में वायु गुणवत्ता वर्ष 2016 से अबतक यानी 7 साल की अवधि में बेहतर रिकॉर्ड की गई है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 2023 के पहले चार महीनों में यानी जनवरी से अप्रैल के दौरान 'अच्छी से मध्यम' वायु गुणवत्ता वाले अधिकतम दिन देखे गए हैं. पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, इस साल जनवरी से अप्रैल तक वायु गुणवत्ता वर्ष 2016 से अबतक की समान अवधि में सबसे बेहतर रही है. हालांकि, इसमें वर्ष 2020 का आंकड़ा शामिल नहीं है, क्योंकि उस साल कोविड-19 महामारी की वजह से लॉकडाउन लगाया गया था. जिसमें मानवजनित, औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियों पर पाबंदी थी.
पर्यावरण विशेषज्ञों ने प्रदूषण से राहत और दिल्ली की हवा बेहतर होने का श्रेण मौसम को दिया है. इस साल वायु प्रदूषण से मिली राहत की मुख्य वजह मौसम की मेहरबानी है. पश्चिमी विक्षोभों यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से तेज हवाएं चलती रहीं और बीच-बीच में हल्की बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिली हैं, जिससे हवा में प्रदूषण के कण कम हुए हैं.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार अप्रैल के 30 में से 17 दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ''संतोषजनक'' एवं 13 दिन ''मध्यम'' कैटेगरी में दर्ज किया गया है. जो पिछले वर्षों में अप्रैल माह में सबसे साफ है.
पहले चार महीनों की अवधि यानी जनवरी से अप्रैल के दौरान खराब वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या में 37.03% तक कमी आई है. वर्ष 2016 में खराब एयर क्वालिटी वाले दिनों की संख्या 108 थी जो इस साल सिर्फ 68 रही है. प्रदूषक कण पीएम 2.5 के औसत दैनिक स्तर में भी सबसे ज्यादा सुधार देखने को मिला है.
लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 135 है, जो 'मध्यम' श्रेणी के अंतर्गत आता है. बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






