
'बदले की आग में झुलस रहे ट्रंप... दुश्मनों की लिस्ट लेकर आएंगे व्हाइट हाउस', कमला हैरिस ने साधा निशाना
AajTak
5 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए केवल चार दिन बचे हैं और ट्रंप और हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को एक रैली में कमला हैरिस ने कहा, 'अगर ट्रंप दोबारा चुने जाते हैं, तो वह 'दुश्मनों की एक सूची' के साथ व्हाइट हाउस में आएंगे. जबकि अगर मैं चुनी जाती हूं तो आपके 'कार्यों की सूची' लेकर आऊंगी.'
अमेरिका की उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने अगले हफ्ते होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप 'अस्थिर', 'बदला लेने को आतुर' और 'अनियंत्रित सत्ता के इच्छुक' हैं.
लास वेगास में शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप का संबंध सिर्फ 'नफरत' और 'विभाजन' से है. उन्होंने कहा कि 'वह व्हाइट हाउस में 'दुश्मनों की सूची' लेकर आएंगे जबकि मैं प्राथमिकता पर किए जाने वाले आपके कामों की सूची लेकर आऊंगी.'
'बदले की भावना से ग्रस्त हैं ट्रंप'
अमेरिकी सिंगर जेनिफर लोपेज भी डेमोक्रेटिक नेता के साथ रैली में शामिल हुईं. उन्होंने मतदाताओं से हैरिस का समर्थन करने की अपील की. हैरिस ने रैली में कहा कि 'हम सभी जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप कौन हैं. वह ऐसे इंसान नहीं हैं जो आपके जीवन को बेहतर बनाने के बारे में सोचते हैं बल्कि वह काफी अस्थिर, बदले की भावना से ग्रस्त और शिकायतों से ग्रस्त और बेलगाम सत्ता के इच्छुक हैं.'
'कॉस्ट ऑफ लिविंग को कम करना मेरी प्राथमिकता'
5 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए केवल चार दिन बचे हैं और ट्रंप और हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. शुक्रवार की रैली में कमला हैरिस ने कहा, 'अगर ट्रंप दोबारा चुने जाते हैं, तो वह 'दुश्मनों की एक सूची' के साथ व्हाइट हाउस में आएंगे. जबकि अगर मैं चुनी जाती हूं तो आपके 'कार्यों की सूची' लेकर आऊंगी.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









