
बदलापुर कांड: अक्षय शिंदे की मौत की मजिस्ट्रेट जांच पूरी, इन पुलिसवालों को बताया गया जिम्मेदार
AajTak
बदलापुर स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी अक्षय शिंदे की हिरासत में मौत के लिए मजिस्ट्रेट की जांच में पांच पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार ठहराया गया है. उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज करने का रास्ता साफ हो गया है. मजिस्ट्रेट ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट को सीलबंद लिफाफे में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी.
बदलापुर स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी अक्षय शिंदे की हिरासत में मौत के लिए मजिस्ट्रेट की जांच में पांच पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार ठहराया गया है. उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज करने का रास्ता साफ हो गया है. मजिस्ट्रेट ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट को सीलबंद लिफाफे में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी. अक्षय के पिता अन्ना शिंदे की याचिका पर कोर्ट सुनवाई कर रही थी. इसमें दावा किया गया कि पुलिस ने उनके बेटे को फर्जी मुठभेड़ में मारा है.
जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और नीला गोखले की खंडपीठ ने रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद कहा कि सरकार जांच के आधार पर केस दर्ज करने के लिए बाध्य है. आरोपियों में ठाणे क्राइम ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर संजय शिंदे, इंस्पेक्टर नीलेश मोरे, हेड कांस्टेबल अभिजीत मोरे, हरीश तावड़े और एक पुलिस ड्राइवर शामिल है. कोर्ट ने कहा, "मजिस्ट्रेट ने जांच करके अपनी रिपोर्ट पेश की है. इसका निष्कर्ष है कि आरोपी अक्षय शिंदे की मौत के लिए पांच पुलिसकर्मी जिम्मेदार हैं."
खंडपीठ ने कहा कि कानून के अनुसार, पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए. इसके खिलाफ जांच की जानी चाहिए. कोर्ट ने कहा, "आप (सरकार) इस मजिस्ट्रेट रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बाध्य हैं. हमें बताएं कि कौन सी एजेंसी इस मामले की जांच करेगी." रिपोर्ट में मजिस्ट्रेट ने कहा है कि अक्षय शिंदे के साथ वैन में मौजूद चार पुलिसकर्मी स्थिति को संभाल सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. पुलिस द्वारा बल प्रयोग उचित नहीं था.
इस रिपोर्ट में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के निष्कर्षों पर ध्यान दिया गया है. इसमें कहा गया है कि मृतक की पिस्तौल पर कोई फिंगरप्रिंट नहीं था, जिस पर उसने कांस्टेबल से छीनकर गोली चलाने का आरोप लगाया था. मृतक के हाथों पर गोली का कोई निशान भी नहीं था. हाई कोर्ट ने कहा, "मृतक के माता-पिता द्वारा लगाए गए आरोप सत्य पाए गए हैं. रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि भविष्य में ऐसी स्थितियों में पुलिस को किस तरह की सावधानी बरतनी होगी.
मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट की एक प्रति अभियोजन पक्ष और अन्ना शिंदे को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. कोर्ट ने कहा, "हम मूल रिपोर्ट, उससे जुड़े सभी दस्तावेज और गवाहों के बयान अभी अपने पास रखेंगे. अभियोजन पक्ष को बाद में इस मामले की जांच के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है." हाई कोर्ट की खंडपीठ ने सरकारी वकील हितेन वेनेगांवकर से कहा कि वो दो सप्ताह में इस बात की रिपोर्ट पेश करें कि इस मामले की जांच सरकार कौन सी जांच एजेंसी से कराएगी.
अक्षय शिंदे (24) को पिछले साल अगस्त में बदलापुर के एक स्कूल के शौचालय में दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वो स्कूल में अटेंडेंट था. 23 सितंबर को तलोजा जेल से पूछताछ के लिए ले जाते समय पुलिस गोलीबारी में उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने दावा किया था कि उसने पुलिस वैन में मौजूद एक पुलिसकर्मी से बंदूक छीन थी. इसके बाद पुलिस टीम पर गोली चलाई थी. इसके जवाबी फायरिंग में वो पुलिस की गोली से मारा गया.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








