
बढ़ने लगी इलेक्ट्रिक कार की डिमांड, टाटा ने बेच डाली 4000 नेक्सॉन EV
AajTak
टाटा मोटर्स ने जनवरी-2020 में इलेक्ट्रिक कार Nexon EV को लॉन्च किया था. महंगे पेट्रोल-डीजल से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है. टाटा कंपनी ने भारतीय बाजार में सबसे ज्याादा इलेक्ट्रिक कारें बेचने में बाजी मारी है.
टाटा मोटर्स ने जनवरी-2020 में इलेक्ट्रिक कार Nexon EV को लॉन्च किया था. महंगे पेट्रोल-डीजल से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है. टाटा कंपनी ने भारतीय बाजार में सबसे ज्याादा इलेक्ट्रिक कारें बेचने में बाजी मारी है. टाटा मोटर्स के मुताबिक लॉन्च से अब तक कंपनी को 4 हजार यूनिट्स से ज्यादा नेक्सॉन EV बेचने में कामयाबी मिली है. इस समय देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी जोर दे रही है. जिस वजह से Nexon EV की बिक्री में इजाफा हुआ है. टाटा मोर्ट्स ने Nexon EV को तीन वेरिएंट XM, XZ+ और XZ+ में लॉन्च किया है. Tata Nexon EV की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है, जबकि ऑन रोड प्राइस करीब 15,63,997 रुपये है. वहीं टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.40 लाख रुपये है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











