
बढ़ती महंगाई के खिलाफ देश भर में Congress का हल्ला बोल आज, विजय चौक पर सांसद करेंगे प्रदर्शन
AajTak
Congress Protest: पिछले नौ दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को भी 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आज गुरुवार को देशभर में प्रदर्शन करने वाली है. कांग्रेस के सभी सांसद (Congress Protest) सुबह 9 बजे विजय चौक पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. माना जा रहा है कि कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल में राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि प्रदर्शन में सोनिया गांधी के शामिल होने पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रधानमंत्री की Daily To-Do List. 1. पेट्रोल-डीजल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं, 2. लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं, 3. युवा को रोजगार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं, 4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं और 5. किसानों को और लाचार कैसे करूं.'
बता दें कि पिछले 9 दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हो गई है. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 100.21 रुपये डीजल के लिए 92.27 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. तब से आठवीं बार कीमतों में इजाफा किया गया है.
यह भी पढ़ें - पेट्रोल-डीजल पर आज भी कोई राहत नहीं, 84 पैसे तक बढ़ गए दाम, जानिए तेल की लेटेस्ट कीमतें
सीएनजी की कीमतों में तेजी
वहीं पिछले छह महीने में देश में सीएनजी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस ने कीमतों में 33% की बढ़ोतरी की है, जबकि मुंबई में, महानगर गैस ने कीमतों में 27% की बढ़ोतरी की है. अकेले मार्च में अहमदाबाद में कीमतों में 9.6 रुपये प्रति किलोग्राम और दिल्ली में 7 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








