
बड़ी सी शार्क ही पकाकर खा गई चीनी व्लॉगर, Video देख भड़के लोग
AajTak
चीन की एक फूड व्लॉगर के एक वीडियो से विवाद खड़ा हो गया है. तिजी नाम की इस व्लॉगर ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसे एक बड़ी सफेद शार्क पकाते देखा जा सकता है. आरोप है कि उन्होंने गैरकानूनी तरीके से यह शार्क खरीदी थी. यह शार्क दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजाति की थी.
चीन की एक फूड व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसे एक बड़ी सफेद शार्क (White Shark) को पकाते और खाते देखा जा सकता है. तिजी (Tizi) नाम की इस फूड व्लॉगर (Food Vlogger) ने खुद ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. वीडियो में वह शार्क को बारबेक्यू में पकाती दिखाई दे रही हैं. हालांकि, इस मामले पर पुलिस का मानना है कि व्लॉगर ने गैरकानूनी रूप से यह शार्क खरीदी थी.
द यूएस सन की रिपोर्ट के मुताबिक, तिजी ने चीन के स्ट्रीमिग चैनल दोउयीन (Douyin) पर यह वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में उसे सिचुआन प्रांत के नानचोंग शहर की एक सीफूड दुकान (Seafood Shop) से छह फीट लंबी शार्क खरीदते देखा जा सकता है.
द कवर डॉट सीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शार्क लगभग दो मीटर लंबी थी. शार्क की लंबाई से अपनी लंबाई मैच करने के लिए तिजी को उसके बगल में लेटते भी देखा गया. वीडियो में यह भी दावा किया गया कि इस शार्क को आर्टिफिशियल तरीके से ब्रीड किया गया था.
चीन के सिचुआन प्रांत के नानचोंग कृषि और ग्रामीण ब्यूरो ने सोमवार को नोटिस जारी कर उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया, जिसमें दावा किया गया कि फूड व्लॉगर तिजी ने जेडी डॉट कॉम (JD.Com) से सफेद शार्क खरीदी थी.
ब्यूरो ने कहा कि पुलिस जांच के बाद ही सही जानकारी का खुलासा हो सकेगा. नानचोंग की स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की कि तिजी के वीडियो में दिखाई दे रही बड़ी सफेद शार्क एक लुप्तप्राय प्रजाति है. मामले की जांच जारी है.
द कवर डॉट सीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो को 14 जुलाई को पोस्ट किया गया था. वीडियो में दावा किया गया कि शार्क खाने योग्य है और इसे कैपटिविटी में तैयार किया गया है. हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस दावे से इनकार किया.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








