
बड़ी साजिश का ट्रायल तो नहीं है दिल्ली का रोहिणी ब्लास्ट! 'सफेद पाउडर' ने NSG, FSL और दिल्ली पुलिस को चौंकाया
AajTak
रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि धमाके की असल वजह का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका सोर्स क्या है. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी.
राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह का आगाज भीषण ब्लास्ट के साथ हुआ. रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल के पास सुबह साढ़े सात बजे के करीब भयंकर धमाके की आवाज आई और इसके ठीक बाद लोगों ने आकाश तक उठता धुएं का सफेद गुबार देखा. धमाके की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और इलाके में बदबू फैल गई, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होने लगी. राहत की बात है कि इस ब्लास्ट में न कोई घायल हुआ और न ही जान-माल की हानि हुई है.
हालांकि पहले इस धमाके को मामूली समझा जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी मामला गहराता गया और एक-एक करके कई एजेंसियां मौके पर पहुंची. घटना की जानकारी मिलते ही NSG, दिल्ली पुलिस, FSL टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई हैं. अब तक घटनास्थल पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है. धमाके के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है. धमाके की तीव्रता को देखकर अब ये कयास लग रहे हैं कि कहीं ये दिल्ली को दहलाने की साजिश का ट्रायल तो नहीं था.
घरों-गाड़ियों के शीशे चटके, सफेद पाउडर के अवशेष मिले जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में रविवार को हुए धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ, जिसके बाद धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया. धमाके की वजह से स्थानीय लोग घबराहट में आ गए, और आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और घरों के शीशे चटकने की भी जानकारी सामने आई है. इस धमाके बाद मौके पर एक दीवार से सफेद पाउडर का अवशेष मिला है.
डीसीपी ने दी जानकारी रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि धमाके की असल वजह का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका सोर्स क्या है. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी. दिल्ली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और जांच कर यह पता लगाएगी कि यह किसी हमले का हिस्सा था या फिर कोई दुर्घटना.
इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कई टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच में जुटी हुई हैं. वहीं एंटी टेरर यूनिट के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस की टीम ने जानकारी दी है कि इस मामले में Explosive Act के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी. स्थानीय पुलिस यह केस दर्ज करेगी, जिसे बाद में FSL रिपोर्ट आने पर स्पेशल यूनिट को ट्रांसफर किया जाएगा. वहीं, NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) को भी इस घटना की सूचना दी गई है और उनकी टीम भी मौके पर पहुंच गई है. घटनास्थल पर सफेद पावडर जैसी चीज दिखाई दी है.
सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका, लेकिन पुष्टि नहीं CRPF स्कूल के पास कई दुकानें स्थित हैं, इसलिए शुरुआती जांच में यह भी आशंका जताई गई थी कि, यह सिलेंडर ब्लास्ट हो सकता है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. धमाके की तीव्रता को देखते हुए इसे हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट माना जा रहा है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






