
बड़ा आदिवासी चेहरा, 4 बार के सांसद और केंद्र में रहे मंत्री... जानें- कौन हैं विष्णुदेव साय जिन्हें मिली छत्तीसगढ़ की कमान
AajTak
विष्णुदेव साय रायगढ़ से 4 बार (1999-2014) सांसद चुने गए. नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साय ने केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया. साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं. राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है. विष्णुदेव इसी समुदाय से हैं.
छत्तीसगढ़ में सीएम के नाम पर 3 दिसंबर से जारी सस्पेंस आज खत्म हो गया. बीजेपी ने सूबे में सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने सीएम पद के लिए विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई है. बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने विष्णुदेव साय के नाम पर सहमति जताई. खुद रमन सिंह ने भी साय का खुलकर समर्थन किया. विष्णुदेव साय प्रदेश की राजनीति में बड़ा आदिवासी चेहरा हैं. वह कुनकुरी से विधायक हैं. साय रायगढ़ से सांसद भी रह चुके हैं.
विष्णुदेव साय रायगढ़ से 4 बार (1999-2014) सांसद चुने गए. नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साय ने केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने मैदान में नहीं उतारा था, क्योंकि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 2018 में हुए राज्य विधानसभा चुनाव हारने के बाद अपने किसी भी मौजूदा सांसद को नहीं दोहराने का फैसला किया था. इसके साथ ही विष्णुदेव साय प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी हैं. जून 2020 में भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था. वह अगस्त 2022 तक प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के पद पर रहे.
विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं. राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है. विष्णुदेव इसी समुदाय से हैं. अजित जोगी के बाद छत्तीसगढ़ में इस समुदाय से कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं बन सका था. बीजेपी इस बार आदिवासी समुदाय से आने वाले साय के ज़रिये पूरे देश में मैसेज दे रही है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं. अब उस पर क्लीन स्वीप कराने की ज़िम्मेदारी साय की होगी. 2019 में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 9 सीटों पर जीत हासिल की थी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










