
बटलर बोले- द्रविड़ और गांगुली के शतकों का मुझ पर बड़ा प्रभाव पड़ा था
AajTak
इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के 1999 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ टाउंटन में लगाए शतकों का उन पर अविश्वसनीय प्रभाव पड़ा था.
इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के 1999 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ टाउंटन में लगाए शतकों का उन पर अविश्वसनीय प्रभाव पड़ा था. उस मैच में गांगुली (183) और द्रविड़ (145) ने दूसरे विकेट के लिए 318 रनों की बड़ी साझेदारी की थी. भारतीय टीम ने 373/6 रनों का विशाल स्कोर बनाया और श्रीलंका को 216 रनों पर समेट कर 157 रनों से मैच जीत लिया था. रॉबिन सिंह ने 31 रन देकर 5 विकेट निकाले थे.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












