
बजट से जस्ट पहले शेयर बाजार में शानदार तेजी... 740 अंक चढ़ा सेंसेक्स, PSU स्टॉक्स ने भरी उड़ान!
AajTak
BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो सिर्फ 6 शेयर- कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और आईटीसी होटल में गिरावट आई, जो करीब 3 फीसदी तक था. वहीं बाकी के 24 शेयर उछाल पर थे, जिसमें सबसे ज्यादा तेजी एल एंड टी के शेयर 4.37 फीसदी की उछाल आई.
बजट से ठीक एक दिन पहले शेयर बाजार में शानदार तेजी आई है. सेंसेक्स 740 अंक चढ़कर 77,500 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 258 अंक चढ़कर 23,508 लेवल पर था. इसके अलावा बैंक निफ्टी 275 अंक उछला और 49587 पर क्लोज हुआ. बजट से पहले सरकारी शेयरों में शानदार तेजी देखी गई. खासकर रेलवे और डिफेंस के शेयरों में 10 फीसदी या उससे ज्यादा तक की तेजी आई.
BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो सिर्फ 6 शेयर- कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और आईटीसी होटल में गिरावट आई, जो करीब 3 फीसदी तक था. वहीं बाकी के 24 शेयर उछाल पर थे, जिसमें सबसे ज्यादा तेजी एल एंड टी के शेयर 4.37 फीसदी की उछाल आई. NSE पर टाटा कंज्यूमर, बेल ट्रेंट और कोल इंडिया के शेयर भी अच्छे तेजी पर रहे.
सरकारी शेयरों में अच्छी तेजी रेलवे स्टॉक की बात करें तो Jupitor Wagons के शेयर 12 फीसदी, RVNL 9 फीसदी और इरकॉन इंटरनेशनल 9 फीसदी की तेजी आई. इसके अलावा डिफेंस शेयर में बीईएमएल के शेयर 9 फीसदी, मझगांव डॉक करीब 6 फीसदी और अन्य तेजी पर रहे. इसके अलावा, अन्य पीएसयू शेयरों में NHPC, टाटा कंज्यूमर्स, गेल, भेल और यूपीएल जैसे शेयर भी 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए.
171 शेयरों ने लगाया अपर सर्किट एनएसई पर कुल आज 2,919 शेयर ट्रेड हुए, जिसमें 2,130 शेयर तेजी पर रहे और 711 शेयर गिरावट पर करोबार कर रहे थे. 21 शेयर 52 सप्ताह के हाई पर थे, जबकि 58 शेयर गिरावट पर रहे. इसके अलावा, 171 शेयरों ने अपर सर्किट लगाया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










