
बजट कम, लेकिन इनोवेशन हाई! कम खर्चे में शादी का अनोखा तरीका वायरल
AajTak
शादी हर किसी की जिंदगी का खास हिस्सा होती है. कई बार इस पल को संजोने के लिए लोग जिंदगी भर की कमाई लगा देते हैं और कुछ लोगों की शादी की शानो-शौकत ऐसी होती है कि लोग उसे देखकर रश्क करते हैं. पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें बस शादी करने में दिलचस्पी होती है.
शादी हर किसी की जिंदगी का खास हिस्सा होती है. कई बार इस पल को संजोने के लिए लोग जिंदगी भर की कमाई लगा देते हैं और कुछ लोगों की शादी की शानो-शौकत ऐसी होती है कि लोग उसे देखकर रश्क करते हैं. पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें बस शादी करने में दिलचस्पी होती है. शादी को कम बजट में रखने के लिए वे कई तरीकों का सहारा लेते हैं. ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जब एक शख्स ने अपनी शादी को कम बजट में रखने के लिए एक नया तरीका अपनाया.
कम खर्चे में कैसे करें शादी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट के ग्रुप r/weddingshaming पर हाल ही में @joyousfoodie नामक यूजर ने एक पोस्ट डाली, जिसमें उसने बताया कि उसके कजिन की शादी जल्द ही होने वाली है. वह अपनी शादी के लिए पिछले 2 सालों से बचत कर रहा है, लेकिन फिर भी उसके पास इतनी रकम नहीं हो पाई कि वह वैसी शादी कर सके, जैसी आमतौर पर होती है.
आगे वह अपने कजिन का हाल बताते हुए लिखते हैं - उसकी इच्छा है कि एक गार्डन में छोटी सी शादी करे, क्योंकि उनका बजट अधिक नहीं है. उन्होंने 2 सालों से इस शादी के लिए बचत की थी, फिर भी इतना नहीं बचा पाए कि सभी दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित कर सकें. वे अपने शहर से करीब 5 घंटे की दूरी पर स्थित एक जगह पर शादी करने वाले हैं.
देखें पोस्ट

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











