
बच्चों से iPad छीना ताकि पढ़ाई करें, मां को उठा ले गई पुलिस, चोरी का लगा इल्जाम!
AajTak
कहते हैं कि मां-बाप अपने बच्चों के सबसे बड़े शुभचिंतक होते हैं. कई बार उनकी सख्ती के पीछे भी एक सीख छिपी होती है. ऐसी ही एक सीख है-बच्चों को मोबाइल और डिजिटल डिवाइस से दूर रखना, लेकिन सोचिए, क्या हो जब बच्चों पर की गई यही सख्ती किसी मां को कानून के दायरे में ला खड़ा कर दे.
कहते हैं कि मां-बाप अपने बच्चों के सबसे बड़े शुभचिंतक होते हैं. कई बार उनकी सख्ती के पीछे भी एक सीख छिपी होती है. ऐसी ही एक सीख है-बच्चों को मोबाइल और डिजिटल डिवाइस से दूर रखना, लेकिन सोचिए, क्या हो जब बच्चों पर की गई यही सख्ती किसी मां को कानून के दायरे में ला खड़ा कर दे? ब्रिटेन में एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने जब अपनी बेटियों से iPads ले लिए, तो उसे चोर समझकर गिरफ्तार कर लिया गया.
सरे (यूके) में रहने वाली 50 साल की वनीसा ब्राउन, जो पेशे से इतिहास की टीचर हैं, उन्होंने सिर्फ ये चाहा था कि उनकी बेटियां डिजिटल डिवाइस से दूर रहें और पढ़ाई पर ध्यान दें. लेकिन इस 'सख्ती' ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
मां की सख्ती बनी कानून का मामला
26 मार्च को पुलिस को एक कॉल मिली जिसमें 'सेफ्टी को लेकर चिंता' जताई गई थी. पुलिस जब वनीसा के घर पहुंची, तो वहां मौजूद एक 40 साल के शख्स ने बताया कि दो iPads चोरी हो गए हैं. इसके बाद पुलिस ने ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए iPads का पता लगाया और वनीसा के पास पहुंच गई.
वनीसा ने पहले तो डिवाइसेज की जानकारी से इनकार किया, लेकिन जब पुलिस ने iPads की लोकेशन ट्रैक की और उन्हें वापस मांगने लगी, तो वनीसा ने देने से मना कर दिया. इसके बाद उन्हें मौके पर ही चोरी के शक में गिरफ्तार कर लिया गया.
'कॉफी पी रही थी, तभी पुलिस आई और मुझे उठा ले गई'

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










