
बच्चों को बेच रहे थे व्हिस्की मिली आइसक्रीम! हैरान रह गए पॉर्लर में छापा मारने पहुंचे अधिकारी
AajTak
हैदराबाद के जुबली हिल्स में बच्चों को व्हिस्की मिली हुई आइसक्रीम बेची जा रही थी. जब उत्पाद विभाग के अधिकारी शिकायत मिलने के बाद छापा मारने पहुंचे तो वो देखकर हैरान रह गए. बच्चों को शराब मिली हुई आइसक्रीम खिलाई जा रही थी. अफसरों ने ऐसे साढ़े ग्यारह किलो आइसक्रीम को जब्त कर लिया है और चेतावनी दी है कि ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.
हैदराबाद के जुबली हिल्स से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अधिकारियों ने ऐसी आइसक्रीम जब्त की है जिसमें व्हिस्की (शराब) मिली हुई थी और ये बच्चों को बेची जा रही थी.
साढ़े ग्यारह किलो व्हिस्की युक्त आइसक्रीम जब्त
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जुबली हिल्स में एक पार्लर से ये नशे वाली 11.5 किलोग्राम व्हिस्की युक्त आइसक्रीम जब्त की है. पकड़े गए आइसक्रीम में प्रति किलोग्राम 100 मिलीलीटर व्हिस्की मिलाई गई थी और इसे ऊंची कीमतों पर बेचा जा रह था.
छापेमारी का नेतृत्व करने वाले अधिकारी प्रदीप राव ने बताया कि अल्कोहल युक्त ऐसे 23 आइसक्रीम के डब्बों को जब्त किया गया है जो शख्स बेच रहा था. अधिकारियों ने इस मामले में दयाकर रेड्डी, शोभन और व्हिस्की युक्त आइसक्रीम के उत्पादन और बिक्री में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि आइसक्रीम पार्लर का संचालन शरथ चंद्र रेड्डी द्वारा किया जा रहा था.
फेसबुक पर चल रहा था आइसक्रीम का विज्ञापन
अधिकारियों को जांच में ये भी पता चला कि नशे वाले इस आइक्रीम का विज्ञापन बच्चों और युवाओं सहित ग्राहकों को लुभाने के लिए फेसबुक पर किया जा रहा था. इस आइसक्रीम का सेवन करने वाले ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी कि इसमें शराब मिली हुई हैं. उत्पाद शुल्क विभाग ने ऐसे उत्पादों के निर्माण और वितरण में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






