
बच्चों के सामने हुई शर्मसार तो महिला ने घटा लिया 61 KG वजन!
AajTak
कभी महिला 114 किलो की हो चुकी थी. लेकिन अब उसने अपना वजन 61 किलो तक कम कर लिया है. वजन कम करने के लिए दो बच्चों की मां ने सर्जरी (Gastric Sleeve Surgery) के साथ जिम, संतुलित आहार का सहारा लिया. खुद उसने अपनी तकनीक साझा की है.
बच्चों के सामने शर्मिंदा होने के बाद एक महिला ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया. 114 किलो की हो चुकी इस महिला ने अपना वजन 61 किलो तक कम कर लिया. इसके लिए उन्होंने सर्जरी (Gastric Sleeve Surgery) के साथ जिम, संतुलित आहार का सहारा लिया.
अमेरिका के वॉशिंगटन की रहने वाली 25 साल की सारा लॉकेट (Sara Lockett) ने खुद अपनी इस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को साझा किया है. सारा एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और फिटनेस कोच हैं. पर कुछ समय पहले तक वो ओवरवेट थीं. उनका वजन 114 किलो तक पहुंच गया था. इसके कारण उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी.
दरअसल, सारा अपने पति और दो बच्चों के साथ पार्क में गई थीं. यहां बच्चों ने उनसे बंद स्लाइड के अंदर साथ चलने की जिद की. बच्चों की बात मानकर सारा स्लाइड में चली गईं पर वो बीच में ही अटक गईं. उनके पति को उन्हें खींचकर उसमें से निकालना पड़ा, तब जाकर सारा की जान में जान आई. लेकिन बच्चों के सामने ऐसी स्थिति का सामना करने पर उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई.
इस घटना के बाद सारा लॉकेट ने वजन कम करने की ठान ली और सितंबर 2021 में उन्होंने वजन कम करने के लिए सर्जरी का सहारा लिया. इसके साथ उन्होंने वर्कआउट और प्रॉपर डाइट भी प्लान किया. इस तरह सारा ने 114 किलो से अपना वजन 58 किलो कर लिया. वर्तमान में उनका वजन 53 किलो है.
Caters News से बात करते हुए सारा ने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद उनका मोटापा बढ़ता जा रहा था. फास्ट फूड, चिकेन आदि खाने से वो एक दिन में 3 हजार कैलोरी तक इनटेक करती थीं. हालांकि, सर्जरी और वर्कआउट के बाद अब वो संतुलित आहार लेती हैं. सारा नाश्ते में अंडे, पालक, बीन्स और हरी सब्जियां लेती हैं. दोपहर में थोड़ा सा चावल, उबली सब्जियां और चिकेन आदि खाती हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











