
बच्चों के पास बंदूकें...'सबसे खतरनाक' देश में 8 दिन तक रहा ये शख्स
AajTak
यमन दुनिया के सबसे खबरनाक देशों में से एक है. यहां की बड़ी आबादी देश छोड़कर जा चुकी है. लंबे वक्त से यहां हिंसा जारी है. इसी बीच एक यूट्यूबर यमन पहुंचा और अपने वीडियो के जरिए दुनिया को यमन के हालात दिखाए. वीडियो में देखा जा सकता है कि यहां के छोटे बच्चों के पास बंदूकें और चाकू हैं.
अगर दुनिया के नक्शे पर एक नजर घुमाई जाए तो ऐसे कई देश दिख जाएंगे जहां या तो जंग हो रही है या फिर जंग जैसे हालात बने हुए हैं. इन्हीं देशों में से एक है यमन. यमन के बारे में आपने जरूर सुना होगा. यहां की ज्यादातर आबादी दूसरे देशों में शरणार्थी बनकर रह रही है. यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की बहाली के लिए सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहा है.
सैकड़ों की संख्या में लोग एक दिन में जान गंवाते हैं और अब तक मरने वालों का आंकड़ा कई लाख तक पहुंच गया है. इसी देश में एक शख्स ने 8 दिन गुजारे हैं. उसने इस दौरान जो कुछ अनुभव किया, उसके बारे में एक वीडियो के जरिए जानकारी दी. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि कुछ लोग गोलीबारी कर रहे हैं. इसके बाद एक शख्स अपना नाम अब्दुल बताता है जिसकी कार में यूट्यूबर ड्रयू बिंस्की बैठे हैं. यूट्यूबर कहता है कि वह दुनिया को उस देश की तस्वीर दिखाना चाहता है, जो एक दशक से अधिक समय से जंग से जूझ रहा है.
अल-कायदा के झंडे दिखे
सफर के दौरान खूंखार आतंकी संगठन अल-कायदा के झंडे दिखाई देते हैं. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चों के पास बंदूकें और चाकू हैं. यहां खाने, पानी और साफ-सफाई की कमी है. लोग काफी गरीबी में जीवन जी रहे हैं. यमन में किस कदर तक गंदगी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां का खाना खाने के बाद ड्रयू की तबीयत खराब हो जाती है.
ड्रयू बताते हैं कि इस खतरनाक देश में रहने वाले लोगों ने यहां से निकलने की पूरी कोशिश की है. और वह दूसरे देशों में जाकर शरण लेकर बाकायदा रह भी रहे हैं. इन सबके बावजूद बहुत से लोग ऐसे हैं, जो देश छोड़कर नहीं जा सके. इस देश में लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है स्वस्थ रहना. न तो यमन में बेहतर अस्पताल हैं और न ही जरूरत पड़ने पर दवा मिलने की गारंटी. कई महिलाएं बच्चों को जन्म देते समय अपनी जान गंवा देती हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









