
'बच्चे को जन्म नहीं दे पाती शराबी महिलाएं' इस बड़े नेता के बयान पर हुआ बवाल
AajTak
पोलैंड में सत्ताधारी पार्टी के नेता जैरोस्लाव काजिन्स्की ( Jarosław Kaczyński) ने महिलाओं के शराब पीने को लेकर अजीबो गरीब बयान दिया है. जैरोस्लाव ने कहा है कि जवान महिलाएं अगर ज्यादा शराब का सेवन करती हैं तो भविष्य उनके बच्चे नहीं हो पाते हैं.
पोलैंड में सत्ताधारी पार्टी के दिग्गज नेता जैरोस्लाव काजिन्स्की (Jarosław Kaczyński) के महिलाओं के शराब पीने को लेकर बयान पर विवाद हो गया है. दरअसल, हाल ही में जैरोस्लाव काजिन्स्की ने दावा करते हुए कहा है कि 25 साल से कम उम्र की महिलाओं का अधिक शराब पीना ही पोलैंड में जन्म दर (बर्थ रेट) के कम होने का कारण है.
73 वर्षीय नेता जैरोस्लाव के बयान के बाद पोलैंड में विवाद हो गया है. विपक्षी दलों के कई नेताओं, महिला सेलिब्रिटियों समेत काफी संख्या में लोगों ने जैरोस्लाव के बयान को बकवास बताते हुए विरोध जताया है.
जैरोस्लाव काजिन्स्की ने कहा कि अगर महिलाएं 25 साल की उम्र तक पुरुषों के मुकाबले बराबर शराब पीती हैं तो भविष्य में उनके बच्चे नहीं होंगे. जैरोस्लाव ने कहा कि पुरुष अगर बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीते हैं तो उन्हें एल्कोहोलिक होने में औसतन 20 साल लगते हैं, जबकि महिलाओं को सिर्फ दो साल ही लगते हैं.
जैरोस्लाव काजिन्स्की ने कहा कि देश में जन्म दर को बढ़ाने के लिए उनकी पार्टी हर कदम उठाएगी, लेकिन अगर कम उम्र की महिलाएं इसी तरह शराब पीती रहीं तो भविष्य में कभी बच्चे नहीं होंगे.
जैरोस्लाव काजिन्स्की बोले- यह जानकारी उन्हें डॉक्टर से मिली
पोलैंड की राइटविंग लॉ एंड जस्टिस (PiS) पार्टी के अध्यक्ष जैरोस्लाव काजिन्स्की ने कहा कि यह जानकारी उन्हें एक डॉक्टर से मिली है, जो ऐसे मामलो में करीब एक तिहाई शराबी पुरुषों को ईलाज के बाद ठीक कर चुके हैं, लेकिन महिलाओं को ट्रीटमेंट का कोई असर नहीं पड़ा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









